{"_id":"6adc973fb4fed095da000b23","slug":"he-accused-s-wife-demanded-death-penalty-for-her-husband-saying-i-was-the-next-target-i-had-taken-insuranc-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड: आरोपी की पत्नी ने पति के लिए मांगी फांसी, कहा-अगला निशाना मैं थी, एक करोड़ का कराया था बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरा हत्याकांड: आरोपी की पत्नी ने पति के लिए मांगी फांसी, कहा-अगला निशाना मैं थी, एक करोड़ का कराया था बीमा
Sat, 24 Oct 2026 05:02 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:02 PM IST
सार
सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में आरोपी परवेश कुमार की पत्नी सरिता लकड़ा ने पति के लिए फांसी की मांग की है। उनका दावा है कि हत्या से 15 दिन पहले उनके नाम पर 1 करोड़ रुपये का बीमा कराया गया था। पत्नी ने खुद की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के दोहरे हत्याकांड के आरोपी परवेश कुमार की पत्नी सरिता लकड़ा ने अपने पति को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है। बेलटिकरी शासकीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ सरिता लकड़ा ने दावा किया कि हत्याकांड से महज 15 दिन पहले पति ने उनकी मर्जी के बिना उनके नाम पर एक करोड़ रुपये का बीमा कराया था। उन्होंने आशंका जताई है कि मां-बेटे की हत्या के बाद अगला निशाना वही थीं और आरोपी बीमा राशि हड़पकर फरार होने की फिराक में था। अपनी जान को खतरा बताते हुए उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
शिक्षिका सरिता लकड़ा ने रोते हुए आरोपी पति से सभी रिश्ते तोड़ने का एलान किया और अपनी मांग का सिंदूर मिटा दिया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात आरोपी पति ने उनसे पेंड्रा जाने का झूठ बोला था। उन्हें इस वीभत्स वारदात की जानकारी बाद में पुलिस के जरिये मिली। सरिता लकड़ा ने बताया कि आरोपी पति ने उनसे कहा कि उसने अहम् में आकर शिक्षिका रजनी बरेठ की हत्या कर दी, क्योंकि रजनी ने संभवत उसे नार्मद कहा था। सरिता ने दोनों के बीच अवैध संबंध होने की आशंका भी जताई है।
आर्थिक तंगी और हत्या की वजह
आरोपी परवेश कुमार मूल रूप से हरियाणा राज्य के करनाल जिले का निवासी है और बिश्रामपुर में रहकर ऑटो पार्ट्स की सप्लाई का काम करता था। कोरोना के समय कारोबार में घाटा होने के बाद उसने बैंक से 20 लाख रुपये का लोन भी लिया था। आर्थिक संकट के कारण उसकी दुकान बंद हो गई थी। वर्ष 2022 से सरिता लकड़ा और आरोपी परवेश कुमार पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 9 अक्तूबर को आरोपी ने शिक्षिका रजनी बरेठ से उधार पैसे मांगे थे। आरोपी को पता था कि रजनी ने भी 19 लाख रुपये का लोन लिया है। जब रजनी ने पैसे देने से इन्कार कर दिया, तो आरोपी ने बिश्रामपुर के केशवनगर स्थित उनके किराए के मकान में गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
ट्यूशन से लौटे बेटे की हत्या
जिस समय आरोपी ने शिक्षिका रजनी बरेठ की हत्या की, उस समय उनका 18 वर्षीय बेटा सुजल बरेठ ट्यूशन गया हुआ था। शाम को जब सुजल ट्यूशन से घर लौटा, तो आरोपी परवेश कुमार उसे झांसा देकर अपनी कार में बैठाकर ले गया। आरोपी ने पहले उसे अंबिकापुर में मैगी खिलाई। इसके बाद बिश्रामपुर लौटते समय राईं के जंगल में ले जाकर उसने 12वीं के छात्र सुजल की भी हत्या कर दी।
आरोपी ने सुजल के शव को जयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से लगी ग्रामीण सड़क के किनारे फेंक दिया। 10 अक्तूबर की सुबह सड़क किनारे सुजल का शव मिला। शिनाख्त होने पर बिश्रामपुर पुलिस देर रात सुजल के घर पहुंची। घर का ताला बंद मिलने पर रिश्तेदारों की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया, जहां बाथरूम के अंदर शिक्षिका रजनी बरेठ का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। रजनी बरेठ अपने पति से पांच साल पहले अलग हो चुकी थीं।
पुलिस ने की सामान की बरामदगी
सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच के आधार पर आरोपी परवेश कुमार को संदिग्ध मानकर अंबिकापुर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों हत्याओं की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपी के पास से मृतका रजनी बरेठ का मोबाइल फोन, आभूषण और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने साफ किया कि मामले में आरोपी की पत्नी सरिता लकड़ा की कोई भूमिका नहीं पाई गई है।