{"_id":"68f09d36f96d221a83028073","slug":"fir-filed-against-adgp-s-wife-amneet-in-asi-sandeep-lather-case-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"एएसआई संदीप लाठर मामले में ADGP की पत्नी अमनीत पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई संदीप लाठर मामले में ADGP की पत्नी अमनीत पर एफआईआर दर्ज
हरियाणा पुलिस के एएसआई संदीप लाठर (42) को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में दिवंगत आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत कुमार, उनके विधायक साले अमित रतन, जेल में बंद गनमैन सुशील कुमार समेत चार पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट संदीप की पत्नी संतोष ने लिखाई है। वहीं, एएसआई संदीप लाठर के परिजन पोस्टमार्टम के लिए भी राजी हो गए हैं। संदीप के मामा के लड़के संजय लाढ़ौत ने बताया कि उनकी पुलिस व प्रशासन से सहमति बन गई है। वे पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हैं। शव को पीजआई के डेड हाउस में लाया जा रहा है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जवान का शव उनके पैतृक गांव जींद के जुलाना में लाया जाएगा। जहां पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके पहले परिजनों ने बुधवार सुबह सांत्वना देने आए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कार्रवाई की मांग की थी। शाम करीब चार बजे सीएम के ओएसडी एफआईआर की कॉपी लेकर परिजनों के पास पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।