Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad rkgit hostel btech student harsh sisodia death ragging allegation

हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदा बीटेक का छात्र: गाजियाबाद में बड़ी वारदात, जान देने से पहले फोन पर बात रहा था हर्ष

Fri, 06 Nov 2026 09:59 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 06 Nov 2026 09:59 PM IST
सार

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान हर्ष सिसोदिया पुत्र अरविंद सिसोदिया निवासी कस्बा ननौता, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहकर बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। 

विज्ञापन
ghaziabad rkgit hostel btech student harsh sisodia death ragging allegation
आरके गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी - फोटो : https://rkgit.edu.in/

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित नंदग्राम थाना क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित आरके गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी) के हॉस्टल में शुक्रवार सुबह बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे संजयनगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने कॉलेज में रैगिंग होने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कूदने से पहले फोन पर कर रहा था बात
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान हर्ष सिसोदिया पुत्र अरविंद सिसोदिया निवासी कस्बा ननौता, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहकर बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके दोस्तों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हर्ष मोबाइल फोन पर बात करते हुए तेजी से अपने कमरे से निकला। इसके बाद वह दूसरे टॉवर में स्थित मालवीय भवन हॉस्टल की छत पर पहुंच गया। वहां से उसने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त ले गए थे अस्पताल
घटना की सूचना पर गुलधर पुलिस मौके पर पहुंची। दोस्तों की मदद से घायल छात्र को तत्काल यशोदा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। पुलिस शव का मेडिकल परीक्षण कराना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर सहारनपुर स्थित अपने घर रवाना हो गए। एसीपी के मुताबिक, परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

छात्रों पर रैगिंग का आरोप, डीन से शिकायत
मृतक छात्र के पिता अर्जुन सिसोदिया ने आरकेजीआईटी के डीन हरि गोपाल गर्ग व प्रबंधक वीसी शर्मा को लिखित शिकायत दी है। पीड़ित पिता का आरोप है कि पांच नवंबर को उनके बेटे के साथ कॉलेज के ही सात-आठ छात्रों ने रैगिंग की है। इससे परेशान होकर उनके बेटे हर्ष सिसोदिया ने हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। डीन और प्रबंधक ने उनकी शिकायत पर लिखित जांच का आश्वासन दिया है।

पुलिस का बयान
परिजनों ने छात्र के शव का मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया है, पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी है। पीड़ित पिता ने छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है, टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। -जियाउद्दीन अहमद, एसीपी नंदग्राम

मामले में उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। इसमें जो दोषी होंगे कार्रवाई की जाएगी। छात्र अपने एक साथी के साथ शुक्रवार को कार में बाहर गया था। जहां उनकी कार से हादसा हो गया था। पुलिस के आने पर छात्र को शनिवार सुबह 10 बजे गुलधर चौकी लेकर जाना था। इस संबंध में परिवार को भी सूचना दी गई थी। इस बीच यह हादसा हो गया। -एचजी गर्ग, डीन छात्र कल्याण, आरकेजीआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed