{"_id":"6aee00461f36aea7be0f347e","slug":"aap-governments-double-standards-regarding-the-ed-exposed-sampla-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-1169315-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी पर आप सरकार की दोहरी नीति बेनकाब : सांपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी पर आप सरकार की दोहरी नीति बेनकाब : सांपला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर आम आदमी पार्टी सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब ईडी पंजाब में कार्रवाई करती है तो आप नेता इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताकर विरोध करते हैं लेकिन राजनीतिक विरोधियों के मामलों में खुद इसी एजेंसी से जांच की मांग करते हैं।
सांपला ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो की ओर से बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश करने के बाद ईडी को एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए पत्र लिखना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मोगा में आप विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर ईडी की दबिश के विरोध पर भी आप नेतृत्व को घेरा। सांपला ने मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर घुम्मण से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में ईडी के पत्रों पर सरकार के रवैये का हवाला देते हुए पूछा कि आखिर जांच एजेंसियों को लेकर सरकार का मापदंड अलग-अलग क्यों है?