विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की बैठक में दी जानकारी चंडीगढ़। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री पंवार ने दावा किया, हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्यों को दिए गए निर्धारित लक्ष्यों को देश में सबसे पहले हासिल करेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत घरों में शौचालयों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और हर घर को नल से जल जोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। पहली जुलाई से 15 अगस्त, 2024 तक राज्य में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका लक्ष्य सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था और इस अभियान में तीन लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। हरियाणा में कुल 6619 गांव हैं, जिसमें से 6419 गांवों को ओडीएफ प्लस गांव घोषित किया गया है। इसमें से 2500 गांव ओडीएफ प्लस मॉडल गांव घोषित किए गए हैं। बताया कि महेंद्रगढ़, हिसार, अंबाला, फतेहाबाद, झज्जर, नूंह, यमुनानगर, पलवल और गुरुग्राम जिलों में 80 प्रतिशत से ज्यादा गांव ओडीएफ प्लस मॉडल गांव है। उन्होंने दावा किया, 65 प्रतिशत से अधिक गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस कचरा प्रबंधन किए गए हैं। इस दौरान पंवार ने केंद्रीय मंत्री से राज्य को भारत सरकार की ओर से फंड भिजवाने का आग्रह किया, जिससे स्वच्छ भारत अभियान के कार्यों में और अधिक तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान 15वें वित्त आयोग के तहत स्वच्छता के लिए 229.6 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था, मगर राज्य ने 373 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल व अन्य अधिकारीगण में शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।