Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Patna News
›
Tejashwi Yadav surrounded the Nitish government by posting on X, wrote Bullets were fired outside my residenc
{"_id":"6853d49b01d59143a903764a","slug":"tejashwi-yadav-surrounded-the-nitish-government-by-posting-on-x-wrote-bullets-were-fired-outside-my-residenc-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tejashwi Yadav ने X पर पोस्ट कर नीतीश सरकार को घेरा, लिखा- मेरे आवास के बाहर गोली चलवाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tejashwi Yadav ने X पर पोस्ट कर नीतीश सरकार को घेरा, लिखा- मेरे आवास के बाहर गोली चलवाई गई
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Thu, 19 Jun 2025 02:43 PM IST
Link Copied
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार पर हमला किया है। तेजस्वी यादव ने लिखा है कि आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई चलवाई गयी है। NDA के राक्षस राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अपराधी हाई सिक्योरिटी जोन में कुछ ही दूरी पर जहां राज्यपाल आवास राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, नेता प्रतिपक्ष आवास, न्यायाधीश आवास और एयरपोर्ट है वहाँ ख़ूंख़ार अपराधी खुलेआम फायरिंग करते घूम रहे है। ख़बरदार! कोई इसे जंगलराज कहेगा तो? वैसे भी कल प्रधानमंत्री बिहार आ रहे है इसलिए गोदी मीडिया को सकारात्मक छवि बनाए रखनी है। राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स पर दिन दहाड़े गोली चला दी। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोलो रोड की है। पीड़ित की पहचान कौशल नगर निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई और मामले की जांच में जुट गई, लेकिन इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला किया है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि राहुल नाम का एक चालक पैदल ही जा रहा था। तभी अचानक अपराधी उस पर गोली चलाने लगे। गोली की आवाज सुनकर वहां दौड़कर वहां से फरार हो गया। तब तक आसपास के लोग भी उधर दौड़ पड़े। पुलिस का कहना है कि अपराधी ने राहुल पर गोली चलाई थी, लेकिन निशाना चूक जाने की वजह से वह बाल बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सचिवालय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना के संबंध में एयरपोर्ट थानाध्यक्ष का कहना है कि राहुल किसी डॉक्टर का चालक है। वह रोज की तरह आज भी पैदल ड्यूटी जा रहा था। तभी अचानक एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये और उससे छिनतई करने लगे। उसके पास लगभग 450 रुपये थे। बाइक पर सवार अपराधियों में से एक जल्दी से बाइक से उतरा और राहुल से छिनतई करने लगा। विरोध करने पर उसने फायरिंग भी की। तभी आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े, जिन्हें देखकर अपराधी बाइक से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना की गश्ती पुलिस और हवाई अड्डा थाने की पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गई। तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अपराधी उसके 450 रुपये छिनकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।