Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sanjay Jha questions the opposition intentions regarding women reservation news in hindi

बिहार: संजय झा ने महिला आरक्षण पर विपक्ष की मंशा पर उठाए सवाल, रामकृपाल बोले- सभी दलों को समर्थन करना चाहिए

Sat, 28 Nov 2026 04:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Nov 2026 04:27 PM IST
सार

जदयू नेता संजय झा ने महिला आरक्षण को परिवार तक सीमित रखने की सोच पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने परिसीमन का समर्थन किया। मंत्री रामकृपाल यादव ने भी विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस से समर्थन की अपील की।

विज्ञापन
Sanjay Jha questions the opposition intentions regarding women reservation news in hindi
संजय झा और रामकृपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग महिला आरक्षण को केवल अपने परिवार की महिलाओं तक सीमित रखना चाहते हैं। उनके लिए महिला आरक्षण का दायरा अपने परिवार से आगे नहीं बढ़ता। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण निश्चित रूप से लागू होना चाहिए और परिसीमन के बाद बढ़ने वाली सीटों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान भी शामिल होगा।

विज्ञापन

शनिवार को मीडिया से बातचीत में संजय झा ने कहा कि पिछले पांच दशकों में प्रत्येक संसदीय और विधानसभा क्षेत्र की आबादी में काफी वृद्धि हुई है। इसी वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए परिसीमन का प्रस्ताव लाया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, इससे प्रत्येक राज्य में लगभग 50 प्रतिशत सीटें बढ़ेंगी। यह समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का एक-तिहाई प्रावधान पहले ही पारित हो चुका है। अब सीटों की संख्या बढ़ने पर महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या भी उसी अनुपात में बढ़ेगी।

विज्ञापन

संजय झा ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश में पहली बार बिहार की पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था। उनका मानना था कि एक-तिहाई आरक्षण तो न्यूनतम गारंटी है। नीतीश कुमार के सत्ता में आने से पहले बिहार में महिलाओं के लिए इस तरह का आरक्षण नहीं था। पिछले चार-पांच पंचायत चुनावों में लाखों महिलाएं जीतकर आई हैं। आज मुखिया और जिला परिषद सदस्य के रूप में काम कर रहीं महिलाएं भविष्य में विधानसभा और लोकसभा में भी नेतृत्व करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने सभी दलों के लिए महिला नेतृत्व की एक बड़ी खेप तैयार की है। जदयू और उसके नेता हमेशा महिला आरक्षण के प्रबल समर्थक रहे हैं और समय-समय पर इसे साबित भी किया है। विपक्ष के विरोध पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले ठोस तर्क भी नहीं दे रहे हैं।

संजय झा ने कहा कि आज एक सांसद का निर्वाचन क्षेत्र इतना बड़ा हो गया है कि जनप्रतिनिधियों के लिए पांच वर्षों में प्रत्येक गांव और पंचायत तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। परिसीमन का मूल उद्देश्य निर्वाचन क्षेत्रों को व्यवस्थित करना है, ताकि जनप्रतिनिधि जनता के लिए अधिक सुलभ हों और उनकी समस्याएं सुन सकें।

उन्होंने कहा कि सामान्य महिलाएं भी राजनीति में आना चाहती हैं और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। महिला आरक्षण से उनके लिए राजनीति में आने के रास्ते खुलेंगे। महिलाएं अब बेहद जागरूक हैं और बिहार में अपनी स्वतंत्र सोच से मतदान करती हैं। चुनाव में वे यह भी देखती हैं कि कौन सी पार्टी महिलाओं को आगे बढ़ाने का समर्थन कर रही है और कौन इस सकारात्मक बदलाव का विरोध कर रही है।

रामकृपाल यादव ने भी किया विधेयक का समर्थन
महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इस बीच एनडीए नेताओं ने विधेयक का समर्थन किया है। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। उनका कहना है कि यह विधेयक महिलाओं को उनका हक दिलाने और संसद में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लाया जा रहा है।

मंत्री रामकृपाल यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने का मुद्दा लंबे समय से लंबित था। सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए परिसीमन विधेयक लाने का फैसला किया है। सभी को इसका स्वागत और समर्थन करना चाहिए। इस विधेयक के लागू होने से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और वे राजनीति में आगे बढ़ सकेंगी।

रामकृपाल यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे भी परिसीमन विधेयक का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ने के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं सहित सभी वर्गों के आरक्षण का ध्यान रखा गया है। विधेयक लाने से पहले सभी पक्षों से राय ली गई है। सरकार ने इसे किसी पर थोपा नहीं है, बल्कि व्यापक विमर्श के बाद तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed