फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Four accused arrested in former customs officer murder case; murder was over land dispute

बिहार: रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का खुलासा, 14 कट्ठा जमीन के विवाद में रची गई थी साजिश; चार गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 09:55 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 09:55 PM IST
Four accused arrested in former customs officer murder case; murder was over land dispute

भोजपुर जिले के आरा शहर में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी राम कुमार सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी चंदन सिंह,मनोज कुमार सिंह उर्फ लक्की, अभिषेक कुमार और टीपू शामिल हैं।

पुलिस की जांच में हत्या के पीछे 14 कट्ठा जमीन का विवाद प्रमुख कारण बनकर सामने आया है। बुधवार को भोजपुर के एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में अब तक हुई कार्रवाई और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों की जानकारी दी।

एसपी के अनुसार, राम कुमार सिंह की हत्या की साजिश करीब 15 से 20 दिन पहले ही रच ली गई थी। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से लेकर घटना के बाद फरार होने तक की योजना तैयार की थी। पुलिस अब जमीन के दस्तावेजों, रजिस्ट्री, म्यूटेशन और आरोपियों के आपसी संबंधों के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है।

कोलकाता एयरपोर्ट से मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी चंदन सिंह और अभिषेक कुमार को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। वहीं, टीपू को आरा के टाउन थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। मनोज कुमार सिंह उर्फ लक्की को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

सुबह की सैर पर निकले अधिकारी की गोली मारकर हत्या
गौरतलब है कि 15 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब छह बजे नवादा थाना क्षेत्र में जैन कॉलेज के पूर्वी गेट के समीप राम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह रोज की तरह सुबह की सैर के लिए रमना मैदान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल राम कुमार सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इस मामले में नवादा थाने में कांड संख्या 784/26 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। टीम मृतक के परिजनों के बयान, जमीन विवाद और हत्या के संभावित कारणों को केंद्र में रखकर जांच कर रही थी।

2006 से मृतक के बेटे के नाम पर थी विवादित जमीन
पुलिस जांच के अनुसार, विवादित 14 कट्ठा जमीन भोजपुर जिले के सिंघही में स्थित है। इसका थाना नंबर 245, खेसरा नंबर 69 और खाता नंबर 88 बताया गया है। एसपी ने बताया कि वर्ष 2006 से जमीन राम कुमार सिंह के बेटे के नाम पर थी और वर्ष 2020 में उसकी घेराबंदी भी कराई गई थी।

जांच में सामने आया कि वर्ष 2025 में दूसरे पक्ष ने जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी हासिल की थी। इसके बाद अलग-अलग लोगों के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन कराए जाने की बात सामने आई है। पुलिस इसी जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें- बिहार: एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! मुंगेर की अंकिता की बेगूसराय में संदिग्ध मौत; पति पर गंभीर आरोप

वारदात के बाद सिलीगुड़ी और गंगटोक होते हुए पहुंचे कोलकाता
एसपी के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या से तीन-चार दिन पहले अपने बैंक खातों में मौजूद रकम निकालकर अपनी पत्नियों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। उनकी पत्नियों को भी दूसरी जगह भेज दिया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भोजपुर से निकलकर पहले सिलीगुड़ी गए और फिर गंगटोक होते हुए कोलकाता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पहचान छिपाने और पुलिस की गिरफ्त से बचने की कोशिश की।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने नए सिम कार्ड और मोबाइल फोन खरीदे थे। कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के समय मुख्य आरोपी चंदन सिंह अपनी असली पहचान छिपाने का प्रयास कर रहा था।

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। इनके आधार पर आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा और मामले में स्पीडी ट्रायल कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बादली में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, 22 से 3 दिन की पूर्ण हड़ताल का ऐलान

धान उठान में देरी पर फतेहाबाद डीसी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, रतिया अनाज मंडी का निरीक्षण किया

21 Oct 2026

हांसी नागरिक अस्पताल में कैशलेस भुगतान की शुरुआत: डिजिटल सुविधाओं से मरीजों को राहत

21 Oct 2026

भिवानी में एसआईआर के खिलाफ और फसल खरीद नहीं होने पर सडकों पर उतरे जजता कार्यकर्ता

21 Oct 2026

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में महिला ने बच्चों संग की आत्मदाह की कोशिश

21 Oct 2026
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह: बरेली में वैवाहिक बंधन में बंधे 922 जोड़, नौ स्थानों पर हुए आयोजन

21 Oct 2026

मंडी: किसान सभा 23 अक्तूबर को प्रदेशभर में करेगी प्रदर्शन

21 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर के मोतीझील दुर्गा पूजा पंडाल में उमड़ी भारी भीड़, श्रद्धालुओं ने की मां की परिक्रमा

21 Oct 2026

कानपुर: नगर आयुक्त ने कचहरी मल्टीलेवल पार्किंग और सीएम ग्रिड सड़क का किया निरीक्षण

21 Oct 2026

नमो घाट के आसमान में सारंग हेलीकॉप्टर का रोमांचक प्रदर्शन, रिहर्सल देखने उमड़ी भीड़

21 Oct 2026

टाइगर श्राफ प्रकरण में आजमगढ़ की बबीता का आया नाम, परिवार परेशान

21 Oct 2026

धर्मपुर: एससी बस्ती के पास सीवरेज टैंक बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने उठाई दूसरी जगह निर्माण की मांग

21 Oct 2026

Meerut: दुर्गाबाड़ी मंदिर से निकली दुर्गा विसर्जन यात्रा, बंगाली समाज के लोगों ने धुनुची नृत्य से बांधा समां

21 Oct 2026

गुरुग्राम: सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई, पंडालाें में महिलाओं ने किया धुनुची नाच

21 Oct 2026

दिल्ली: मृतप्राय यमुना के किनारों को संवारेगी दिल्ली सरकार

21 Oct 2026

चमोली: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 20वां हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेला शुरू

21 Oct 2026

बरेली: दुर्गा पूजा का समापन, महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर दी विदाई; देखें वीडियो

21 Oct 2026

वीडियो: साईं सेवा समिति ने नाहन में आयोजित की जिला स्तरीय संगोष्ठी, विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया भाग

21 Oct 2026

रतलाम: चप्पल के दाम पर विवाद, शाम को साथियों संग पहुंचकर दुकानदार पर हमला; सैलाना में व्यापारियों का प्रदर्शन

21 Oct 2026

कानपुर के साउथ कानपुर दुर्गा पूजा पंडाल में पारंपरिक सिंदूर खेला

21 Oct 2026

कानपुर के दशहरा मेले में जोरदार धमाका, गैस सिलिंडर फटने से छह लोग घायल

21 Oct 2026

वीडियो: कांस्य पदक जीतने पर बास्केटबॉल टीम का भोरंज महाविद्यालय में हुआ स्वागत

अयोध्या: तारुन क्षेत्र में 14 स्थानों पर 111 दुर्गा प्रतिमाओं का हो रहा विसर्जन

21 Oct 2026

महराजगंज: रसोइयों को हटाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर धरना

21 Oct 2026

हरोली: सिंगा में प्रस्तावित स्टोन क्रशर को लेकर विवाद गहराया, ग्रामीणों ने डीसी व एसपी को साैंपी शिकायत

21 Oct 2026

बहराइच: जय माता दी के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच 181 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

21 Oct 2026

गोंडा: किसान दिवस में डीएम ने कहा- जमाखोरी के लिए फैलाई जाती हैं अफवाहें, समितियों की संख्या बढ़ाई गई

21 Oct 2026

कुल्लू: कुछ देर में निकलेगी भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा, तैयारियां पूरी

21 Oct 2026

गोंडा: शिक्षक निर्वाचन: जिला पंचायत सभागार से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

21 Oct 2026

रामपुर बुशहर: चार साल बाद रामपुर से संजौली और रिकांगपिओ के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू

21 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed