फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   bahadurpur-firing-case-ljp-leader-antu-essar-arrested-diu-stf-samastipur-police-ganga-bridge-body

बहादुरपुर गोलीकांड में बड़ा एक्शन: अंटू ईस्सर गिरफ्तार, गंगा ब्रिज के शव से जुड़ी कड़ियां खंगालेगी पुलिस

Wed, 16 Sep 2026 07:47 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 07:47 AM IST
bahadurpur-firing-case-ljp-leader-antu-essar-arrested-diu-stf-samastipur-police-ganga-bridge-body

जिला मुख्यालय के बहादुरपुर में लोजपा (रामविलास) नेता और सिने कारोबारी रोहित कुमार उर्फ अंटू ईस्सर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और इसके बाद वैशाली के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में कार से युवक का शव मिलने के चर्चित मामले में पुलिस ने मंगलवार देर शाम बड़ा एक्शन लिया। समस्तीपुर पुलिस ने अंटू ईस्सर को बहादुरपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई में नगर थाना पुलिस के साथ जिला पुलिस की डीआईयू और एसटीएफ की टीम भी शामिल रही। अंटू ईस्सर की गिरफ्तारी के बाद बहादुरपुर गोलीकांड की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अब गोलीबारी, दोनों पक्षों की भूमिका, हमलावरों के आपसी संबंध और गंगा ब्रिज में मिले शव की कड़ियों को जोड़कर पूरे घटनाक्रम की जांच आगे बढ़ा रही है।

अंटू ईस्सर पर चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां, साथी को लगी थी गोली

दरअसल, 17 फरवरी 2026 की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अंटू ईस्सर को निशाना बनाकर कुछ बदमाशों ने फायरिंग की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश कार और बाइक से पहुंचे थे और अंटू ईस्सर पर कई राउंड गोलियां चलाई थीं। इस हमले में अंटू ईस्सर बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके साथ मौजूद शुभम सिंह उर्फ ईशू को गोली लगी थी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। घटना को लेकर अंटू ईस्सर के आवेदन पर कई लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अलग-अलग बिंदुओं पर आरोपियों की तलाश में कार्रवाई की।

फायरिंग के दो दिन बाद गंगा ब्रिज में कार से मिला था शव

बहादुरपुर में गोलीबारी की घटना के दो दिन बाद वैशाली के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में गांधी सेतु के पास एक कार से युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र निवासी भानु कुमार के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस के सामने यह बात आई कि भानु कुमार उन लोगों में शामिल था, जो अंटू ईस्सर पर हमला करने के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, बहादुरपुर में हुई गोलीबारी के दौरान भानु घायल हो गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद उसके साथी शव को कार में छोड़कर फरार हो गए थे।

10 लाख रुपये की कथित सुपारी का भी सामने आया था एंगल

गंगा ब्रिज थाना पुलिस की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया था कि अंटू ईस्सर की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की कथित सुपारी दी गई थी। जांच में आरोपियों के समस्तीपुर पहुंचने और बहादुरपुर में अंटू ईस्सर पर हमला करने की बात भी सामने आने का पुलिस ने दावा किया था। इसके बाद समस्तीपुर और वैशाली पुलिस की जांच में इस मामले से जुड़ी कई अहम कड़ियां सामने आती गईं। इस मामले में लक्की खान, राहुल कुमार उर्फ चुसनी, अभिषेक पासवान और मनीराम उर्फ मनिया समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अगस्त में मनीराम की गिरफ्तारी भी डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हुई थी।

अंटू ईस्सर की गिरफ्तारी के बाद कई सवालों के जवाब तलाशेगी पुलिस

अब अंटू ईस्सर की गिरफ्तारी को बहादुरपुर गोलीकांड की जांच में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर सकती है कि पूरी गोलीबारी की घटना में किसकी क्या भूमिका थी, फायरिंग की असली वजह क्या थी और गंगा ब्रिज में युवक का शव मिलने की घटना का बहादुरपुर गोलीकांड से क्या पूरा संबंध है। हालांकि, फिलहाल पुलिस की ओर से अंटू ईस्सर की गिरफ्तारी की विस्तृत वजह और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद बहादुरपुर गोलीकांड से जुड़े कुछ और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला

15 Sep 2026

VIDEO: मोस्टा देवता और महाकाली का आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों लोग, विधि-विधान से उठा डोला

15 Sep 2026

VIDEO: चंपावत के विकास की भावी दिशा पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

15 Sep 2026

VIDEO: 30 साल पुरानी पेयजल व सीवर लाइन को बदलने के निर्देश

15 Sep 2026

VIDEO: कबड्डी और खो-खो में न्याय पंचायत कुंडेश्वरी मारी बाजी

विज्ञापन

VIDEO: गणेश महोत्सव में भजनों की धूम, भावविभोर हुए श्रद्धालु

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश प्राकटय महोत्सव में गणेश जी को माला पहनाने नाचते गाते लाए भक्त

15 Sep 2026
विज्ञापन

बीके अस्पताल में सुरक्षा कर्मी बिना वर्दी ड्यूटी पर

15 Sep 2026

बहुत गर्म खाने-पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

15 Sep 2026

हाथरस में आयुष चिकित्सकों ने मानदेय बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पांचवें स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: लाल बंगला में गणेश महोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा

15 Sep 2026

मुजफ्फरनगर: गालियां देने पर वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा, कुछ देर बाद घर में मिला शव

15 Sep 2026

ग्रेप लागू होने से पहले नगर निगम ने शुरू की तैयारी

15 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंत्री गौरव गौतम ने की समीक्षा बैठक

15 Sep 2026

खुले सीवर में गिरी 4 साल की बच्ची दीपांशी की मौत

15 Sep 2026

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: कल्याण के दोस्त ने नहीं रुकने के पीछे की बताई वजह

15 Sep 2026

गणेश महोत्सव में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत

15 Sep 2026

कानपुर: रमेश अवस्थी बोले- नवरात्रि से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

15 Sep 2026

जालंधर कोर्ट परिसर की छत से दो बदमाशों ने लगाई छलांग, टूटी टांगों में कोर्ट में पेशी

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश महोत्सव में बही भक्ति की धारा, प्रस्तुत किए गए भजन

15 Sep 2026

VIDEO: मगन बिहारी हत्याकांड: विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक की पत्नी को सौंपा दो लाख का चेक

15 Sep 2026

सीएसजेएमयू के रेडियोलॉजी छात्र ने दी जान, महिला मित्र ने छात्र के पिता को फोन कर कही थी अपमानजनक बात

15 Sep 2026

वीडियो: फतेहपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

15 Sep 2026

गांव गुराना में 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम, परिजनों ने देर शाम दफनाया; पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार

15 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed