08:27 AM, 23-Sep-2026
बिहार: छात्रों के लिए बड़ी राहत! नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में 8 अक्टूबर तक नामांकन, एमसीए टेस्ट की तारीख भी तय
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि 21 सितंबर से बढ़ाकर 8 अक्टूबर 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय ने यह फैसला स्नातक तृतीय वर्ष के हालिया परीक्षा परिणाम और जलजमाव, बिजली व नेटवर्क की समस्या के कारण विद्यार्थियों को हो रही ऑनलाइन आवेदन संबंधी दिक्कतों को देखते हुए लिया है।
और पढ़ें
07:45 AM, 23-Sep-2026
बिहार: चारदीवारी के पास से आ रही थी तेज बदबू, जमीन खोदी तो मिला शव; पहचान के लिए पुलिस ने शुरू की जांच
भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहेपुरा स्थित चांदनी चौक के पास मंगलवार देर रात चारदीवारी के समीप से तेज बदबू आने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम की मौजूदगी में करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद जमीन में दफन शव को बाहर निकाला गया।
और पढ़ें
07:37 AM, 23-Sep-2026
पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा: मुजफ्फरपुर के दो कारोबारियों की मौत; 18 चक्के ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में मदारीहाट के पास एशियन हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर के दो कारोबारियों की मौत हो गई। दोनों अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो से भूटान के काम से लौटकर जयगांव जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी 18 चक्के वाले ट्रक से टकरा गई।
और पढ़ें
07:33 AM, 23-Sep-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
दानापुर के नासरीगंज स्थित मिथिला कॉलोनी में मंगलवार शाम डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बिहार पुलिस के सिपाही ओमचंद्र ने कथित तौर पर आपसी विवाद के बाद अपनी बहन पार्वती कुमारी को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
और पढ़ें