{"_id":"6790b9729ef75dd1e10a7206","slug":"video-palsa-lina-ma-jal-naravacana-athhakara-oura-esaesapa-ka-upasathata-ma-l-gaii-sarakashha-bl-ka-brafaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस लाइन में जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी की उपस्थिति में ली गई सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस लाइन में जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी की उपस्थिति में ली गई सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग
जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना हम सब का दायित्व है। ऐसे में सुरक्षा बल अनुशासित होकर आयोग के निर्देशानुसार मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि कोई भी कार्मिक अपने निजी वाहनों का प्रयोग नहीं करेंगे। रूट चार्ट के अनुसार ही वाहन गंतव्य तक जाएंगे। मंगलवार को पुलिस लाइन में जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी मणिकांत मिश्रा की उपस्थिति में सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतपत्र पेटी की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। मतपत्र पेटी लाने-ले जाने में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। सुरक्षा कर्मी मतपत्र पेटी के साथ बने रहेंगे। सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी संवेंदनशील, अति संवेदनशील बूथों पर पैनी नजर रखेंगे। पोलिंग बूथों के बाहर अनावश्यक भीड़ का जमावड़ा कतई नहीं होने देंगे। मतदान के दिन बूथ के भीतर मोबाइल फोन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशियों के बस्ते केंद्र से 200 मीटर परिधि के बाहर लगाए जाएंगे। मतदान पार्टियां बूथ पर ही रात्रि विश्राम करेंगी। मतदान पार्टियों के बूथ पर पहुंचने और मतदान समाप्ति के बाद मतदान पार्टियों की रवानगी की सूचना कंट्रोल रूम को देनी होगी। एसएसपी ने कहा कि जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बल आपस में समन्वय बनाकर बनाएंगे। कहा कि कार्मिकों के कार्य व्यवहार में निष्पक्षता भी दिखनी जरूरी है। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी वायरलैस के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।