फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar University paid respectful tribute on the birth anniversary of Pandit Pant.

Udham Singh Nagar News: पंडित पंत की जयंती पर पंतनगर विवि ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

Fri, 11 Sep 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar University paid respectful tribute on the birth anniversary of Pandit Pant.
भारत माता और पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर
पंतनगर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर नाहेप भवन में उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप के साथ कुलसचिव, महाविद्यालय के अधिष्ठाताओं, निदेशकों, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों व कर्मियों ने पंडित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. कश्यप ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने इस विवि की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1960 में पंतनगर में विवि स्थापना के पीछे पंत जी की दूरदृष्टि और प्रेरणा महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के संदेशों को अधिष्ठाताओं ने पढ़कर सुनाया। उधर जैव प्रौद्योगिकी परिषद में निदेशक डॉ. संजय कुमार ने पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए। वहां डॉ. मणिंद्र मोहन, डॉ. सुमित पुरोहित, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई
सितारगंज। स्वतंत्रता सेनानी एवं यूपी के पूर्व सीएम पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पंत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बृहस्पतिवार को सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विद्यार्थियों से पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन से प्रेरणा लेने और जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। इस दौरान राकेश त्यागी, नरेश कंसल, पवन बरसीवाल, शिवपाल सिंह चौहान, अमित रस्तोगी, भोला जोशी सहित प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई पंत की जयंती
गदरपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बृहस्पतिवार को सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, चंपा पांडेय, कार्यक्रम अध्यक्ष कश्मीर लाल कंबोज, प्रबंधक रविंद्र बजाज, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा और मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहां कार्यक्रम संयोजक संतोष गुप्ता, अनिल जेटली, राजीव ग्रोवर, नरेश हुड़िया, रवि सचदेवा, मुुनि भुसरी, चंकीत हुड़िया, कुलविरी चौधरी, कविता गुप्ता आदि रहीं।
विचार गोष्ठी में गिनाए योगदान
जसपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के उपलक्ष्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सुरेंद्र चौहान, विजेंद्र गहलोत, महिपाल और राजकुमार चौहान ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंग सुनाए। वहां पर बलराम तोमर, वीरेंद्र चौहान, रवि साहनी, जितेंद्र चौधरी, धनंजय चौधरी, गौतम गिरी, दीपक राणा, राहुल कश्यप, धर्मेंद्र जोशी, अशोक खन्ना आदि रहे।
जयंती पर याद आए पंडित पंत, दी गई श्रद्धांजलि
रुद्रपुर। पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कलक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने पंडित पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एडीएम पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम मनीष बिष्ट, डीजीसी मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे। इधर मेयर विकास शर्मा ने खेड़ा स्थित आशुतोष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विचार गोष्ठी का आयोजन
खटीमा। भारत रत्न व महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर राणा प्रताप इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के व्यक्तित्व और देश व समाज के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। वहां पर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, एडवोकेट हरीश जोशी, प्रकाश तिवारी, राम रतन, नीरज वर्मा आदि थे।
उदयराज हिंदू इंटर काॅलेज में मनाई पंत जयंती
काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर काॅलेज में भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बृहस्पतिवार को कॉलेज में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गोविंद बल्लभ पंत काॅलेज के प्रथम संस्थापक अवैतनिक मंत्री रह चुके हैं। उनकी हस्तलिखित प्रोसिडिंग आज भी विद्यालय के अभिलेखों में दर्ज है। वहां पर मेजर मुनीशकांत शर्मा, महेश चंद्र आर्या, रणधीर सिंह, दीपक शर्मा, कौशलेश गुप्ता, नीलम सूंठा, कल्पना, रंजना आदि मौजूद रहे। उधर, काशीपुर बार एसोसिएशन की ओर से बार एसोसिएशन सभागार में पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। समारोह का शुभारंभ बार अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, कार्यकारिणी ने किया। इधर, जन जीवन उत्थान समिति ने जगदीश प्रेरणा भवन में एक विचार गोष्ठी आयोजित की। वहां वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी, सैयद आसिफ अली, देवांग मिश्रा, विवेक मिश्रा, कर्तव्य मिश्रा आदि मौजूद रहे।
गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई
बाजपुर। पंडित गोविंद बल्लभ पंत जन्म दिवस समिति की ओर से बृहस्पतिवार को मंडी परिसर स्थित पार्क में पंत की जयंती मनाई गई। इस दौरान तहसीलदार पीएस चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहां मंडी समिति सचिव कैलाश शर्मा, दायित्वधारी मंजीत सिंह राजू, राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यभान गर्ग, लोकतंत्र सेनानी गोपाल कोछड़, राज्य आंदोलनकारी डाॅ. नरेंद्र खत्री, भूपेंद्र कौर बेदी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश पांडेय आदि थे।

धूमधाम से मनी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती

काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए किया गया। मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली ने कहा कि पंत जी महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल प्रशासक थे। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय को सम्मानित किया गया। ख्वाहिश एनजीओ के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्किन कैंप भी लगाया गया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष शमसुद्दीन, राज्य मंत्री सीमा चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, राजीव घई, अरुण चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed