फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gadarpur dominates Kabaddi tournament; secures victories in multiple categories.

Udham Singh Nagar News: कबड्डी प्रतियोगिता में गदरपुर का दबदबा, कई वर्गों में दर्ज की जीत

Fri, 11 Sep 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gadarpur dominates Kabaddi tournament; secures victories in multiple categories.
गदरपुर। शिक्षा विभाग की ओर से स्टेडियम खेमपुर में आयोजित जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में गदरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कई मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा बनाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एएनके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निर्विकार मौर्य रहे। जिला खेल समन्वयक दिनेश सिंह, संतोष टम्टा और मिनती रानी की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। नौ सितंबर को हुई बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में गदरपुर की टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया। 17 वर्षीय बालिका वर्ग में गदरपुर ने जसपुर को 29-15 के अंतर से हराया। इसी तरह, 19 वर्षीय बालिका वर्ग में गदरपुर ने सितारगंज को 39-18 से पराजित किया। हालांकि, 14 वर्षीय बालिका वर्ग के फाइनल में खटीमा ने बाजपुर को 28-22 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार को बालक वर्ग के मुकाबले हुए जिसमें गदरपुर की टीमों ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। 17 वर्षीय बालक वर्ग में गदरपुर ने सितारगंज को 32-16 के बड़े अंतर से हराया। वहीं, 19 वर्षीय बालक वर्ग में गदरपुर ने बाजपुर को 20-5 से पराजित कर एकतरफा जीत हासिल की। इन जीतों से गदरपुर के खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्रजेश दुबे, उमेश चंद, संजीव कुमार, संदीप कुमार, परमजीत सिंह, जगदीश प्रसाद, एसके पांडेय, अशोक चौहान, गोविंद शर्मा, नरेश शर्मा, कीर्ति सिराला, देव सिंह आदि ने रेफरी की भूमिका निभाई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed