{"_id":"6aff2b8c6dbfb2029801d61b","slug":"video-anganwadi-workers-angry-over-non-increase-in-honorarium-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मानदेय न बढ़ने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मानदेय न बढ़ने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
अरविंद कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:32 PM IST
Link Copied
खटीमा। मानदेय वृद्धि और सेवानिवृत्ति पर एक मुश्त 10 लाख रुपये धनराशि की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
बाल विकास विभाग कार्यालय के सामने धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि दो सूत्री मांगों को लेकर उनका धरना जारी है, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने न्यूनतम मानदेय 24 हजार रुपये और सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब उनकी दोनों मांगें पूरी नहीं होंगी धरना जारी रहेगा। वहां पर पुष्विंदर कौर, इंद्रा पोखरिया, लखविंदर कौर, गंगा राणा, कमला बिष्ट, रश्मि राणा, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, सुनीता देवी महेश्वरी, इंद्रवती, मंजू, शीला , ममता देवी,सपना राणा, परमजीत कौर, रीना देवी आदि थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।