फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students in government schools in Tehri will now learn about AI; an IIT Madras team is providing training to teachers.

टिहरी के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ेंगे एआई का पाठ, IIT मद्रास की टीम दे रही शिक्षकों को प्रशिक्षण

Fri, 11 Sep 2026 08:58 PM IST
Aman Maithani अमन मैथानी
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:58 PM IST
Students in government schools in Tehri will now learn about AI; an IIT Madras team is providing training to teachers.
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए टिहरी जनपद में नई पहल शुरू की गई है। विद्या शक्ति कार्यक्रम के तहत आईआईटी मद्रास की टीम टिहरी जनपद के शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रशिक्षण दे रही है। पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है और इसके बाद कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को एआई की जानकारी दी जाएगी, शुक्रवार को भिलंगना के बालगंगा इंटर कॉलेज केमरा केमर में 45 शिक्षकों को एआई की ट्रैनिंग दी गई जबकि इससे पहले टिहरी के जिला शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में भी 50 से अधिक शिक्षकों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस वर्कशॉप में अलग-अलग स्कूलों से कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले 45 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। विद्या शक्ति केंद्र आईआईटी मद्रास की ग्लोबल कन्वेनर शिवा सुब्रमण्यम और प्रोजेक्ट डायरेक्टर नागराजन ने शिक्षकों को एआई शिक्षा, सिमुलेशन और गेमिफिकेशन पर आधारित तकनीकों के बारे में बताया। प्रशिक्षण के दौरान यह समझाया गया कि नई तकनीकों से गणित और विज्ञान समेत दूसरे विषयों के कठिन कॉन्सेप्ट्स को स्टूडेंट्स के लिए सरल, सहज और दिलचस्प बनाया जा सकता है। आईआईटी मद्रास के सहयोग से शुरू हुई यह पहल टिहरी के सरकारी स्कूलों को तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी एआई और आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलेगी और वे भविष्य की जरूरतों के अनुरूप स्मार्ट शिक्षा से जुड़ सकेंगे। विद्या शक्ति प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ नागराजन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान 45 शिक्षकों को सिमुलेशन, वर्चुअल लैब और एआई की तकनीकी जानकारी दी गई। शिक्षकों को गणित सहित विभिन्न विषयों को तकनीक और गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने के तरीके बताए गए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका है और आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए इसकी जानकारी बेहद जरूरी होगी। आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर डॉ. शिवा सुब्रमण्यम ने बताया कि टिहरी जनपद के अलग-अलग ब्लॉकों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में शिक्षकों को एआई के उपयोग और इसके फायदे बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे आगे विद्यालयों में बच्चों को एआई की जानकारी दे सकें। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक राजेश कंडवाल ने बताया कि आईआईटी मद्रास की ओर से दी गई ट्रेनिंग काफी उपयोगी रही। इसमें विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पहले पढ़ाई में गतिविधियों का उतना इस्तेमाल नहीं हो पाता था, लेकिन तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को कम समय में विषय को बेहतर तरीके से समझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई प्रशिक्षण लिए हैं, लेकिन पिछले दस वर्षों में आईआईटी मद्रास की यह ट्रेनिंग सबसे बेहतर रही। शिक्षक संदीप थपलियाल ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कई नई चीजें सीखने को मिली हैं, जिन्हें अब बच्चों की पढ़ाई में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से विद्या शक्ति एप भी शुरू किया गया है, जिसका विद्यालयों में उपयोग किया जा रहा है। एआई और 3डी तकनीक के माध्यम से कठिन विषयों को बच्चों को आसानी से समझाया जा सकता है, जिससे बच्चे जल्दी और बेहतर तरीके से सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश में विकसित तकनीक के उपयोग से भारतीय डेटा की सुरक्षा को भी प्राथमिकता मिलती है। टिहरी की सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आईआईटी मद्रास के साथ एमओयू किया गया है। इसी के तहत शिक्षकों को एआई से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीक से जोड़ना और उसका उपयोग विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान व प्रभावी बनाने में करना है। आज के समय में तकनीक आधारित शिक्षा बहुत जरूरी है। एआई और डिजिटल माध्यमों का सही इस्तेमाल शिक्षकों को मुश्किल विषयों को स्टूडेंट्स तक आसानी से पहुंचाने में मदद कर सकता है। ऐसे प्रशिक्षण से शिक्षकों की क्षमता तो बढ़ेगी ही, साथ ही स्टूडेंट्स में सीखने की रुचि और जिज्ञासा भी पैदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदकोट स्वास्थ्य विभाग ने ग्रेटर नोएडा से आया 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी से भरा टैंकर पकड़ा

जालंधर: सफाई कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर भाजपा की बैठक, नेशनल सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हरदीप सिंह गिल ने सरकार पर साधा निशाना

11 Sep 2026

भिवानी: सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को जजपा का मिला समर्थन, उपायुक्त को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

11 Sep 2026

नाहन: सुरेश कश्यप बोले- राष्ट्रीय मंच पर सिरमौर के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर

11 Sep 2026

ऊना: बेहड़ जसवां स्कूल में पुलिस की पाठशाला, डीएसपी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

11 Sep 2026
विज्ञापन

Video: लखनऊ में सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों का होगा सम्मान

11 Sep 2026

कानपुर में अधिवक्ताओं का बड़ा ऐलान, राष्ट्रीय लोक अदालत का करेंगे बहिष्कार

11 Sep 2026
विज्ञापन

बांदा: प्रेमिका से मिलने की जिद में रेलवे पुल पर चढ़ा आशिक, दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

11 Sep 2026

लुधियाना में बैंक यूनियन के खिलाफ प्रदर्शन

11 Sep 2026

Video: लखनऊ में भूमिहीन किसान महिलाओं की स्थिति पर शोध रिपोर्ट जारी

11 Sep 2026

जालंधर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: डीसी ऑफिस के गेट पर चढ़े कार्यकर्ता, भारी पुलिस बल तैनात

11 Sep 2026

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- सपा गुंडों की पार्टी, चोला बदलने से नहीं बदलता चरित्र

11 Sep 2026

यूजीसी कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट पर सवर्ण एकता मंच का हुंकार

11 Sep 2026

कानपुर: शुक्लागंज में 14 सितंबर से गूंजेगी शिव महापुराण, 108 पार्थिव शिवलिंगों का होगा महारूद्राभिषेक

11 Sep 2026

पठानकोट पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों के किए हवाले

भिवानी में तीन दिन बंद रहेंगे राष्ट्रीयकृत बैंक, हड़ताल पर गए बैंककर्मी

11 Sep 2026

फतेहाबाद: मोबाइल फोन का बढ़ता इस्तेमाल दिमाग और शरीर पर डाल रहा असर

11 Sep 2026

हमीरपुर: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत कई मांगों पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 26 अक्तूबर से तालाबंदी की तैयारी

कानपुर: भदई अमावस्या पर नमामि गंगे घाट पर सख्त पहरा, गहरा पानी और तेज बहाव को देख लगे चेतावनी बोर्ड

11 Sep 2026

Video: बाढ़ में फसल नुकसान के मुआवजे के लिए किसानों से दस्तावेज जमा कराए

11 Sep 2026

VIDEO: लखनऊ ने झांसी को हराकर जीता खिताब, विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

11 Sep 2026

विधायक मनजीत सिंह ने 51 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे नियुक्ति पत्र

VIDEO: विनोद साहनी हत्याकांड के विरोध में सपा का प्रदर्शन, हाईवे पर दो किमी जाम

11 Sep 2026

मंडी: नेरचौक में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर हड़ताल

11 Sep 2026

मंडी: संकेतों और गुफा चित्रों से शुरू हुआ संचार, अब एआई तक पहुंचा

11 Sep 2026

जगाधरी बार चुनाव में मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में जोश, दोपहर तक 47.08% वोटिंग

11 Sep 2026

नारनौल बार चुनाव: मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह, 2 बजे तक 50% वोटिंग

झज्जर में हड़ताल का असर, बैंक शाखाओं में कामकाज रहा ठप

बहादुरगढ़ में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

फरीदाबाद: बाटा मेट्रो स्टेशन के पास कार हाईवे पर लगी ग्रिल से टकराई, देखें रिपोर्ट

11 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed