फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Medical college project stalled due to BJP's infighting: Negi

भाजपा की अंदरूनी लड़ाई से मेडिकल कॉलेज लटका : नेगी

Thu, 10 Sep 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 10 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Medical college project stalled due to BJP's infighting: Negi
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग के लिए धरने स्थल पर बैठे प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी आरोप लगाया कि भाजपा की अंदरूनी लड़ाई के कारण नई टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज खटाई में पड़ गया। टिहरी जिले की पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा को लोगों ने प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई है लेकिन सरकार टिहरी के लोगों के साथ ही धोखा कर रही है।
विज्ञापन

बौराड़ी के गणेश चौक में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोग 10 दिनों से क्रमिक अनशन बैठे है। धरना को समर्थन देने पहुंचे विधायक नेगी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कांग्रेस नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो नई टिहरी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतापनगर के जणगी गांव से लापता विवाहिता रेश्मा बिष्ट का एक माह बाद भी सुराग न चलने पर पुलिस, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को स्पष्ट करना चाहिए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति हुई भी है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर जीतराम भट्ट, कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला, जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, प्रवीन भंडारी, नरेंद्र चंद रमोला, मानसिंह रौतेला, राकेश राणा का क्रमिक अनशन जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed