फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sewer line damaged; residents of eight government quarters facing trouble.

Tehri News: सीवर लाइन क्षतिग्रस्त, आठ सरकारी आवासों के लोग परेशान

Thu, 10 Sep 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 10 Sep 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Sewer line damaged; residents of eight government quarters facing trouble.
गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट के समीप स्थित आवासों की सीवर लाइन और नाली क्षतिग्रस्त होने से आठ परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। सीवर निकासी बाधित होने के कारण आवासीय परिसर में गंदा पानी जमा हो रहा है। वहीं, लगातार दुर्गंध उठने से कर्मचारियों और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या के समाधान की मांग को लेकर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पडियार और महासचिव गिरीश उनियाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय सिंह तथा जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएस रावत को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पडियार ने बताया कि सीसीयू निर्माण कार्य के चलते राजकीय आवासों की सीवर लाइन और नाली क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

महासचिव गिरीश उनियाल ने सीवर लाइन और नाली की स्थायी मरम्मत कराने के साथ तब तक तत्काल वैकल्पिक निकासी व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर मनोज नौटियाल, रमा चौहान, मीना राणा, आकाश और अंकित चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed