फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Embrace cleanliness as a social responsibility.

Tehri News: स्वच्छता को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं

Thu, 10 Sep 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 10 Sep 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Embrace cleanliness as a social responsibility.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित न रखकर सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की जरूरत है। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज और सतत विकास की राह आसान होती है। यह बातें राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने कही।
यूथ रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड की पहल पर स्वच्छता एवं रोगाणु नाशन विषय पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ उच्च शिक्षा के उप निदेशक डॉ. आरएस भाकुनी, रेड क्रॉस सोसायटी के उप सचिव डॉ. हरीश चंद शर्मा और दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने ऑनलाइन किया। खाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता एवं रोगाणुनाशन को व्यक्तिगत दायित्व से आगे बढ़ाकर सामाजिक और वैश्विक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज सितारगंज की प्राचार्य प्रो. रेनू रानी बंसल ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। संगोष्ठी की संयोजक डॉ. ईरा सिंह ने ने कहा कि स्वच्छता मानव गरिमा, स्वस्थ समाज, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास से जुड़ा विषय है। दून मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. शिव कुमार यादव, डॉ. मेघा बहुगुणा और न्यूजीलैंड की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा से जुड़े डॉ. पवन कुमार ने स्वच्छता को मनुष्य के दैनिक जीवन हिस्सा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रभाकर त्रिवेदी, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. शन्नवर, डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. मीना, डॉ. संगीता, डॉ. ममता, शूरवीर दास, मनीषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed