Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Mahila Morcha press conference: Indu Dangwal says women's reservation will increase women's participation in politics
{"_id":"6b0c36034ba91412a5041be9","slug":"video-mahila-morcha-press-conference-indu-dangwal-says-womens-reservation-will-increase-womens-participation-in-politics-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला मोर्चा की प्रेसवार्ता: इंदू डंगवाल बोलीं- महिला आरक्षण से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मोर्चा की प्रेसवार्ता: इंदू डंगवाल बोलीं- महिला आरक्षण से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
घनसाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रेसवार्ता, जिला अध्यक्ष ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार, विपक्षी दलों से भी सहयोग की अपील
घनसाली। महिला आरक्षण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंदू डंगवाल ने प्रेसवार्ता कर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के प्रावधान को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस व्यवस्था से महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के अवसर मिलेंगे।
इंदू डंगवाल ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार पहले ही सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दे रही है। अब राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक भागीदारी कर सकेंगी और नेतृत्व के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने की प्रक्रिया में परिसीमन भी महत्वपूर्ण है। परिसीमन के बाद सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिससे सभी राजनीतिक दलों की महिलाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने विपक्षी दलों से भी महिला आरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का यह विषय किसी एक दल का नहीं, बल्कि महिलाओं की भागीदारी और देश के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।
इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख कृष्णा गैरोला, जिला मंत्री आरती रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष अनीता श्रीयाल, बबीता रावत आदि मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।