{"_id":"677fac0e8f267fda4f09b76a","slug":"retired-employees-forced-to-work-after-28-years-of-service-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110527-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: 28 साल सेवा के बाद मजदूरी को मजबूर सेवानिवृत्त कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: 28 साल सेवा के बाद मजदूरी को मजबूर सेवानिवृत्त कर्मचारी
नई टिहरी। लोनिवि चंबा से वर्क एजेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए शांति कोहली अपनी पेंशन के इंतजार में डेढ़ साल से चक्कर लगा रहे हैं। 31 जुलाई 2023 को सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें विभाग की ओर से पेंशन का भुगतान नहीं किया गया। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें केवल अवकाश और इंश्योरेंस का भुगतान किया गया है और अन्य लाभों से वे वंचित हैं। सेवानिवृत्त शांति कोहली ने बताया कि 1995 से 31 जुलाई 2023 तक उन्होंने लोनिवि में 28 साल की सेवाएं दीं। सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग की ओर से उन्हें राजकोष में 9,62,582 रुपये जमा करने का नोटिस मिला है। नोटिस में विभाग की ओर से कहा गया है कि 2006 से 23 तक उन्हें अधिक वेतन का भुगतान किया गया। वेतन फिक्सेशन के दौरान यह गड़बड़ी हुई है। शांति कोहली का कहना है कि वेतन निर्धारण का कार्य विभागीय अधिकारियों की कमेटी करती है, जब गलती अधिकारियों की है तो इसका खामियाजा उन्हें क्यों उठाना पड़ रहा है। यदि वेतन फिक्सेशन गलत हुआ तो 2006 से 23 तक उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। उनका कहना है कि पेंशन नहीं मिलने के कारण पिछले डेढ़ साल से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। ठेकेदारों के साथ सड़क पर मजदूरी करने को मजबूर हूं। उन्होंने शासन- प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
सेवानिवृत्त होने पर शांति कोहली की सेवा पुस्तिका वित्त नियंत्रक को जांच के लिए भेजी गई थी। जांच में पाया गया कि वेतन निर्धारण में त्रुटि के कारण अधिक भुगतान गलती से हुआ। इसलिए उन्हें 9,62,582 रुपये जमा करने का नोटिस दिया गया है। वेतन निर्धारण में त्रुटि की जांच चल रही है। -जगदीश सिंह खाती, ईई, लोनिवि चंबा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।