फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for compensation and employment for those affected by the Lakhwar Dam.

Tehri News: लखवाड़ बांध प्रभावितों को मुआवजा देने और रोजगार देने की मांग

Mon, 21 Sep 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 21 Sep 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Demand for compensation and employment for those affected by the Lakhwar Dam.
नैनबाग (टिहरी)। यमुना नदी तट पर प्रस्तावित 300 मेगावाट लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित काश्तकारों की बैठक जूडडो में जौनपुर जौनसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह सजवाण की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में परियोजना प्रभावितों को जल्द मुआवजा भुगतान करने, स्थानीय युवाओं को वरियता के आधार पर रोजगार देने और पूर्व में कंपनी की ओर से दर्ज कराए मुकदमें बिना शर्त वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बैठक में अनुदान राशि, कृषि मजदूरी की दरों में बढ़ोतरी, नई दरों का निर्धारण और पट्टाधारकों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने कहा कि विकास परियोजना का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचना चाहिए। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, रोजगार और मुआवजे से जुड़े मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया जाना चाहिए। बैठक में समिति के सचिव राकेश राणा, प्रेम सिंह रावत, जगमोहन सिंह चौहान, स्वराज तोमर, सुरेश रावत, महेंद्र सिंह पुंडीर, आनंद रावत, प्रदीप रावत, शैलेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed