{"_id":"6b0c2784bae8a724be07e96b","slug":"police-have-recovered-the-trolley-involved-in-the-accident-roorkee-news-c-37-1-rrk1005-164808-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सड़क दुर्घटना में शामिल ट्राॅली को पुलिस ने नाईवाला से किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सड़क दुर्घटना में शामिल ट्राॅली को पुलिस ने नाईवाला से किया बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। पांच दिन पहले खानपुर दल्लावाला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के मामले में ट्रॉली की पहचान कर ली है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। युवक बाइक पर सवार था। जबकि ट्रैक्टर चालक सड़क दुर्घटना के बाद मौके से चला गया था। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। बताते चलें कि मृतक युवक अंकित की एक सप्ताह पहले ही शादी हुई थी।
खानपुर कस्बा निवासी अंकित पुत्र नरेंद्र 25 नवंबर की रात में बाइक पर सवार होकर पड़ोसी गांव तुगलपुर गया था। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की थी। लेकिन उसका कोई आता-पता नहीं चल पाया था। इसी दौरान किसी ने उन्हें एक युवक के घायल होने की जानकारी दी थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर अंकित घायल अवस्था में पड़ा था। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे लक्सर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।
जहां हालात बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजनों ने उसे ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया था। जहां 26 नवंबर शाम को उसने दम तोड़ दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर 27 नवंबर को परिजनों और ग्रामीणों ने खानपुर पुरकाजी मार्ग को दो घंटे तक जाम रखा था।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने 48 घंटे में मामले का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया था। खानपुर थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दूसरा वाहन ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। अभी पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।