{"_id":"6b0c19d008c398ff8e0ed8ef","slug":"case-registered-against-10-people-including-the-wife-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-164788-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पत्नी समेत 10 पर मारपीट व जेवर ले जाने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पत्नी समेत 10 पर मारपीट व जेवर ले जाने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
- लंढौरा निवासी युवक ने ससुराल पक्ष पर लगाया पांच लाख रुपये मांगने और घर में तोड़फोड़ का आरोप
- सीओ के निर्देश पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलौर। कस्बा लंढौरा निवासी एक युवक ने पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट करने, पांच लाख रुपये मांगने, घर में तोड़फोड़ और जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पत्नी समेत 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लंढौरा के मोहल्ला पठानान निवासी जुबैर ने सीओ को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 22 अप्रैल 2024 को मोहल्ला किला, मंगलौर निवासी फिरदौस से हुआ था। आरोप है कि कुछ समय बाद ही पत्नी अपने भाइयों के लिए पैसों की मांग करने लगी और विरोध पर झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी देती थी।
गृहस्थी बचाने के लिए कई बार नकदी और सोने के कुंडल दिए गए। विवाद बढ़ने पर पीड़ित के पिता ने 16 मई 2026 को दोनों को चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया। आरोप है कि 2 अगस्त 2026 की सुबह करीब 11 बजे जब जुबैर और उसके भाई काम पर गए थे, तब घर पर केवल उसके बुजुर्ग माता-पिता थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पत्नी की मां, भाई, बहन व मौसी सहित अन्य लोग घर में घुस आए और माता-पिता से गाली-गलौज व मारपीट की। आरोपियों ने पांच लाख रुपये न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए घर में तोड़फोड़ की और सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान बैग में भरकर पत्नी को साथ ले गए।
शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। पूर्व में शिकायत पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने सीओ से गुहार लगाई। सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने बताया कि तहरीर पर फिरदौस, इमराना उर्फ माना, सरफराज, शाहनवाज, शबाना, नसरा, राहिल, रुखसार निवासीगण मोहल्ला किला, लाडो और सलमा निवासीगण मलकपुरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।