Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
Roorkee: Protest and slogan-shouting at the Tehsil office demanding the clearing of encroachments from government land
{"_id":"6a3abc78fa889a7bc306a26f","slug":"video-roorkee-protest-and-slogan-shouting-at-the-tehsil-office-demanding-the-clearing-of-encroachments-from-government-land-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Roorkee: सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग के लिए तहसील में प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग के लिए तहसील में प्रदर्शन, नारेबाजी
रुड़की। नगला इमरती में सरकारी भूमि पर कब्जा दिलाने के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं सुराज दल के कार्यकर्ताओं ने रुड़की तहसील पहुंचकर नारेबाजी और हंगामा किया। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट को ज्ञापन सौंपकर ग्राम समाज की भूमि दिलाए जाने की मांग की। सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खलील अहमद ने बताया कि नगला इमरती में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सरकारी भूमि ग्राम समाज में दर्ज है। इस भूमि पर कब्जा होने के बाबत विगत 24 अप्रैल को न्यायालय जिला उप संचालक हरिद्वार ने ग्राम समाज के हक में फैसला सुनाया। साथ ही तहसील प्रशासन और चकबंदी अधिकारियों को ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा दिलाने के आदेश दिए। लेकिन दो बार पैमाइश के लिए नोटिस जारी होने के बाद भी ग्राम समाज को उसके हक की जमीन नहीं मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।