फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   HRDA sealed the building

Roorkee News: एचआरडीए ने भवन किया सील

Thu, 10 Sep 2026 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
HRDA sealed the building
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भगवानपुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार निकट भगवानपुर क्षेत्र में तीन से अधिक लोगाें की ओर से लगभग 1800 फीट क्षेत्रफल में आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण ने निर्माण को अनाधिकृत पाए जाने पर निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान संबंधित निर्माणकर्ता को बिना स्वीकृति प्राप्त किए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करने के निर्देश भी दिए गए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed