{"_id":"6afc700099d55c45de04c30d","slug":"video-roorkee-anganwadi-workers-indefinite-sit-in-to-continue-if-honorarium-is-not-increased-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुड़की: मानदेय नहीं बढ़ा तो जारी रहेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: मानदेय नहीं बढ़ा तो जारी रहेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना
रुड़की। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि जब तक मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके रहेंगे। फिलहाल कार्यकर्ताओं को 9,300 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। उनकी मांग है कि इसमें प्रतिदिन 140 रुपये की बढ़ोतरी की जाए।
आंगनबाड़ी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा कि जब तक धामी सरकार मानदेय नहीं बढ़ाती शासनादेश जारी नहीं करती तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं आंगनबाड़ी जिला अध्यक्ष ममता पुरी ने बताया कि कार्यकर्ता करीब दो साल से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि शासन स्तर से आश्वासन दिया गया था कि नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मानदेय बढ़ाने की घोषणा की जाएगी, लेकिन न तो कोई शासनादेश जारी हुआ और न ही मानदेय में बढ़ोतरी की गई। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। अध्यक्ष ममता पुरी ने बताया कि रुड़की ब्लॉक में करीब 2500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं जुड़ी हैं। सभी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक केंद्रों पर ताले लगे रहेंगे। वहीं, मंगलवार को धरने को उत्तराखंड क्रांति दल ने भी समर्थन दिया। दल की ओर से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों के समर्थन में समर्पण पत्र जारी किया गया। दल के जिलाध्यक्ष दीपक लाखवान ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में सरकार बनने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 25 हजार और सहायिकाओं को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। साथ ही सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने का भी वादा किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।