Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
Kisan Morcha mobilizes to ensure the success of the October 15 Kisan Mahapanchayat; conducts village-to-village outreach.
{"_id":"6ace5b63788bb8a03c0eedca","slug":"video-kisan-morcha-mobilizes-to-ensure-the-success-of-the-october-15-kisan-mahapanchayat-conducts-village-to-village-outreach-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 अक्तूबर की किसान महापंचायत को सफल बनाने में जुटा किसान मोर्चा, गांव-गांव जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अक्तूबर की किसान महापंचायत को सफल बनाने में जुटा किसान मोर्चा, गांव-गांव जनसंपर्क
उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से 15 अक्तूबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को मोर्चा पदाधिकारियों ने कलियर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर किसानों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी का खामियाजा सरकार को चुनाव में भुगतना होगा।
उत्तराखंड किसान मोर्चा का रुड़की तहसील परिसर में 19 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। मोर्चा किसानों की छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। इनमें स्मार्ट मीटर का विरोध और शुगर मिलो से संबंधित बकाया गन्ना भुगतान समेत अन्य मांगें शामिल है। मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। इसी के विरोध में 15 अक्तूबर को किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड़ ने कहा कि सरकार किसानों और गरीब तबके की समस्याओं को लगातार अनसुना कर रही है। लंबे समय से धरना देने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को भारापुर भौंरी, भारापुर, डेरा, सोहलपुर, रांगड़वाला, मसाही, कलियर, मुकरपुर, बेलड़ा और बेलड़ी समेत कई गांवों में संपर्क किया गया। उन्होंने किसानों से महापंचायत में पहुंचकर आंदोलन को मजबूती देने की अपील की। चौ. गुलशन रोड ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो किसान अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।