{"_id":"6ace3bfafd7142f82a074c84","slug":"firing-between-two-groups-in-broad-daylight-in-seemli-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1089482-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सीमली में दिनदहाड़े दो गुटों में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सीमली में दिनदहाड़े दो गुटों में फायरिंग
विज्ञापन
नगर का सीमली वार्ड मंगलवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। आपसी विवाद में युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। मौके पर फायरिंग हुई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद दोनों पक्ष मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद दोनों पक्ष भूमिगत हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कुछ युवक नगर के सीमली में कश्यप बस्ती की ओर पहुंचे थे। यहां स्थानीय युवकों के साथ उनकी कहासुनी हुई। आरोप है कि इस पर तमंचे निकल आए और फायरिंग की गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ओर से एक दूसरे की ओर फायरिंग हुई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
दो गोलियां छिटककर यहां स्थित एक आवास की दीवार और निकट रखी बाल्टी में जा लगी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के आने से पहले बाइक सवार युवक धमकी देते हुए वहां से निकल गए। स्थानीय युवक और उसके परिजन भी घर पर नहीं मिले। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है।