{"_id":"6af89bbe704b92f273049662","slug":"video-villagers-protest-in-kanar-demanding-a-road-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: 'नेता हेलिकॉप्टर में, हमें सड़क नसीब नहीं'...कनार के ग्रामीणों का गुस्सा, बीमारों-गर्भवतियों को डोली पर ले जाना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: 'नेता हेलिकॉप्टर में, हमें सड़क नसीब नहीं'...कनार के ग्रामीणों का गुस्सा, बीमारों-गर्भवतियों को डोली पर ले जाना मजबूरी
नेता हेलिकॉप्टर और महंगी गाडियों में सफर कर रहे हैं लेकिन हमें सड़क तक नसीब नहीं हो रही है। सड़क न होने से बीमारों और गर्भवतियों को डोली पर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। समय पर अस्पताल न पहुंचने से हमारे अपनों की जान आफत में फंस रही है। यह कहा कनार के ग्रामीणों ने। 120 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर कलक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर डटे कनार के ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भूख हड़ताल पर बैठे उप प्रधान रमेश सिंह परिहार ने कहा कि प्रदेश में विकास के दावे तो खूब हो रहे हैं लेकिन अब तक हमारे गांव तक सड़क पहुंचना किसी सपने से कम नहीं है। हमारे लिए गांवों से बाहर निकलने और बीमारों, गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाने के लिए 18 किलोमीटर का पैदल सफर करना मजबूरी है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में पूरा दिन निकल जाता है। यही कारण है कि समय पर अस्पताल न पहुंचने से हमने कई अपनों को खो दिया है। समर्थन में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने हमें हर बार सड़क के नाम पर धोखा दिया है। कई बार आंदोलन करने के बाद भी सिर्फ झूठे आश्वासन मिले हैं। अब हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। जब तक सड़क की डीपीआर बनाकर निर्माण शुरू नहीं होता हम धरने से नहीं उठेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि हम पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन कोई भी अधिकारी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हमारी समस्या सुनने नहीं पहुंचा। ऐसे में साफ है कि शासन-प्रशासन को हमारे दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। इस मौके पर जगत सिंह परिहार, बीडीसी सदस्य पुष्पा देवी, मनोज सिंह, ललित सिंह, कैलाश सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।