{"_id":"6af8a7e5f02a24c1c700a2b0","slug":"performances-by-folk-artistes-diksha-tomkyal-and-vaishali-tolia-enthralled-the-audience-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-146778-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लोक कलाकार दीक्षा तोमक्याल और वैशाली टोलिया की प्रस्तुतियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लोक कलाकार दीक्षा तोमक्याल और वैशाली टोलिया की प्रस्तुतियों ने बांधा समा
Sat, 14 Nov 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत परिसर में पहली बार उमंग महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में लोक कलाकार दीक्षा तोमक्याल और वैशाली टोलिया की प्रस्तुतियों ने समा बांधा। वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ ही उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
शनिवार को उमंग महोत्सव का शुभारंभ कैंपस अध्यक्ष भानु तड़ागी, कैंपस निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा और कांग्रेस नेता अशोक वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम में कुमाऊंनी, गढ़वाली और पंजाबी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
उत्तराखंड की लोक कलाकार दीक्षा तोमक्याल और वैशाली टोलिया ने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी मिला।
विज्ञापन
यहां कूर्मांचल बैंक निदेशक विकास शाह, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार संघ महासचिव हरीश सक्टा, डॉ. भवान सिंह, सभासद नंदन तड़ागी, हरीश जोशी, निकेश भट्ट, हर्षिता भट्ट, शिवानी गोस्वामी, प्राची गोस्वामी, कविता थ्वाल, सुनीता भट्ट, शुभम जोशी, पारस महर आदि थे।