{"_id":"6af84948cd02a2d55e01d4de","slug":"video-una-congress-vote-save-democracy-campaign-meeting-vikas-thakur-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान को गति देगी कांग्रेस, बूथ स्तर तक पहुंचाने की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान को गति देगी कांग्रेस, बूथ स्तर तक पहुंचाने की बनी रणनीति
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:13 PM IST
Link Copied
देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और मताधिकार की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक अभियान को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी इस मुहिम को बड़े राजनीतिक मंचों तक सीमित रखने के बजाय गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी ऊना की ओर से जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज गौतम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' और 'वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिला प्रभारी विकास ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए।
बैठक में जिला प्रभारी विकास ठाकुर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान राष्ट्रव्यापी स्तर पर चलाया जा रहा है। ऊना में बैठक आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर मतदान प्रक्रिया, लोकतांत्रिक अधिकारों और पार्टी की नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाएं। अभियान को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।
विकास ठाकुर ने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने शानू बांध और बीबीएमबी की बकाया राशि से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर प्रदेश सरकार और कांग्रेस ने लंबी लड़ाई लड़ी है। उनके अनुसार, इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और प्रदेश को आर्थिक लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेशभर में जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा सके।
बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने तथा संगठनात्मक एकजुटता के साथ काम करने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।