{"_id":"6af8a66a7671c1dd4e00e28e","slug":"hillside-collapses-on-adi-kailash-route-traffic-remains-halted-for-eight-hours-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-148903-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश मार्ग पर दरकी पहाड़ी, आठ घंटे ठप रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश मार्ग पर दरकी पहाड़ी, आठ घंटे ठप रही आवाजाही
Sat, 14 Nov 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बारिश का मौसम बीतने के बाद भी आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर पहाड़ी के दरकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार तड़के करीब पांच बजे मांगती नाले के पास व्यालधार में अचानक पहाड़ी दरक गई जिससे भारी-भरकम बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया। इस घटना के चलते आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर करीब आठ घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और व्यास घाटी का सड़क संपर्क तहसील मुख्यालय से घंटों कटा रहा।
मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों तरफ आदि कैलाश यात्रियों, व्यास घाटी के ग्रामीणों और कई वाहनों लंबी कतारें लग गईं। फंसे हुए लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों और ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर बोल्डरों के बीच से पैदल गुजरना पड़ा और सामान पीठ पर ढोकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा।
सूचना मिलते ही थाना पांगला से हेड कांस्टेबल सोबन सिंह बनग्याल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, बीआरओ (65 आरसीसी ग्रिफ) के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाया। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे सड़क को साफ कर यातायात सुचारु किया गया। आवाजाही शुरू होने के बाद यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
बोल्डरों की चपेट में नहीं आया कोई वाहन, बड़ी घटना टली
धारचूला। इन दिनों आदि कैलाश दर्शन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के यात्री आदि कैलाश पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। संयोग से जब पहाड़ी दरकी तक सड़क पर कोई वाहन आवाजाही नहीं कर रहा था। यदि कोई वाहन भारी-भरकम बोल्डरों की चपेट में आता तो इससे बड़ी घटना हो सकती थी।