फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Runners participated in the 'Adi Kailash Parikrama Run 2.0' in Gunji; CM Dhami presented the awards

वीडियो: गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 में दौड़े धावक, सीएम धामी ने किया पुरस्कृत

Sun, 25 Oct 2026 03:53 PM IST
Gayatri joshi गायत्री जोशी
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:53 PM IST
Runners participated in the 'Adi Kailash Parikrama Run 2.0' in Gunji; CM Dhami presented the awards
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गुंजी पहुंचकर उन्होंने 70 किलोमीटर और 42 किलोमीटर मैराथन के विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनके जज्बे की सराहना की। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि ये केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि प्रतिभागियों की शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति, साहस और संकल्प की परीक्षा भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष नवंबर में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन के प्रथम संस्करण में 700 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया था। प्रथम संस्करण की सफलता के बाद आदि कैलाश क्षेत्र में पर्यटकों और साहसिक खेल प्रेमियों का आकर्षण लगातार बढ़ा है। वर्ष 2025 में इस क्षेत्र के लिए लगभग 36,500 इनर लाइन परमिट जारी किए गए थे, जबकि इस वर्ष अब तक यह संख्या बढ़कर 67,000 हजार से अधिक हो गई। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन सीमांत क्षेत्रों में बढ़ते पर्यटन और इनकी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती पहचान का प्रमाण है। ऐसे साहसिक आयोजन सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने मैराथन के सफल आयोजन में भारतीय सेना, एसएसबी, आईटीबीपी के सहयोग के प्रति आभार जताया उनको सम्मानित किया। इससे पूर्व गुंजी हेलीपैड पर दायित्वधारी अशोक नबियाल, पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी सहित जनप्रतिनिधियों और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रं समुदाय की ओर से मुख्यमंत्री को समुदाय की पारंपरिक पगड़ी ‘बैंटिलो’ और पारंपरिक पुरुष परिधान ‘रंगा’ पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार अगले वर्ष मई के प्रथम सप्ताह में ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ का आयोजन करेगी। यह दौड़ लगभग 5,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास से शुरू होकर बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश के धावकों को उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, हिमालयी भूगोल और साहसिक खेलों की संभावनाओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इससे सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को विस्तार मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सीएम धामी ने कहा कि औली की बर्फीली ढलानों से लेकर ऋषिकेश में मां गंगा की लहरों तक, मुनस्यारी की ऊंची पर्वत चोटियों से लेकर टिहरी झील तक उत्तराखंड साहसिक खेलों के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। राज्य ने बीते वर्षों में साहसिक खेलों और विभिन्न बड़े आयोजनों की सफल मेजबानी कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा: बदायूं के 24 केंद्रों पर पीईटी का आयोजन, 9816 अभ्यर्थी हैं पंजीकृत

25 Oct 2026

जापान में तिरंगे का मान बढ़ाकर लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत

लुधियाना: कैलाश नगर में देसी घी की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 675 किलोग्राम एक्सपायरी घी नष्ट

25 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में रात को हुई बारिश से अनाज मंडियों के हालात हुए बदहाल, थानेसर अनाज मंडी बनी रही तालाब

25 Oct 2026

VIDEO: सहारा स्टेट क्रिकेट स्टेडियम में मोहन सिंह बिष्ट स्मृति तृतीय टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

25 Oct 2026
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में 22 केंद्रों पर शुरू हुई पीईटी परीक्षा, गेट पर सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश

25 Oct 2026

हमीरपुर में पीईटी परीक्षा आज, केंद्रों के बाहर सुबह से जुटे अभ्यर्थी, दो पालियों में होगा एग्जाम

25 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: पुराने डीएम कार्यालय में सुरक्षित रखे पीईटी के प्रश्नपत्र, परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

25 Oct 2026

बदायूं: शरद पूर्णिमा पर कछला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

25 Oct 2026

नशेड़ी के हमले में महिला की मौत, चार घायल; VIDEO

25 Oct 2026

यूपी पीईटी परीक्षा: अंबेडकरनगर में डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने केंद्रों का किया निरीक्षण

25 Oct 2026

रायबरेली में 24 केंद्रों में पीईटी परीक्षा आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

25 Oct 2026

उरई रैगिंग कांड: पांच मिनट के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, प्राचार्य बोले- कमेटी की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

25 Oct 2026

दिल्ली से हमीरपुर पहुंचीं वोल्वो बसों में बिना बिल का सामान पकड़ा, 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुलदीप शर्मा के नाम रही कुल्लू दशहरा की चौथी सांस्कृतिक संध्या, पुलिस और तत्वा बैंड ने भी मचाया धमाल

25 Oct 2026

झज्जर के बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मांगी मन्नतें, चौदस मेले का समापन

पीएम मोदी के आगमन से पहले नमो घाट पर बढ़ाई गई सुरक्षा, VIDEO

25 Oct 2026

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत 31 अक्तूबर को बनारस से होगी रवाना; VIDEO

25 Oct 2026

अंबेडकरनगर में 23 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा आयोजित, दो पालियों में 9,816 अभ्यर्थी होंगे शामिल

25 Oct 2026

यूपी PET परीक्षा में सख्त चेकिंग, लखनऊ में जूते उतरवाकर जांच; कलावा भी कटवाया

25 Oct 2026

लंबा इंतजार खत्म! विंध्य को मिली रेल कनेक्टिविटी की नई सौगात, चुरहट पहुंची मेमू ट्रेन; जानें कहां-कहां रुकेगी

25 Oct 2026

काशी के एयर शो को लेकर भारतीय सेना भी उत्साहित, जेट के अंदर से रोमांचक वीडियो

25 Oct 2026

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न!

25 Oct 2026

पीईटी की पहली पाली के लिए लखनऊ में केंद्रों पर जुटे अभ्यर्थी

25 Oct 2026

उज्जैन: जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंजा मंदिर, भस्म आरती में दिखा बाबा का दिव्य स्वरूप

25 Oct 2026

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का 19वां वार्षिक उत्सव मनाया गया, झांकियों ने मन मोहा

25 Oct 2026

कानपुर: गुजराती परिधानों में सजीं महिलाएं, खेला गरबा

25 Oct 2026

डीएम और एसपी ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण, VIDEO

24 Oct 2026

मिशन शक्ति की झांकी से महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता का संदेश, VIDEO

24 Oct 2026

वीडियो: आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन का आगाज

24 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed