{"_id":"6af89be14b79caaf2107de41","slug":"video-roadways-in-pithoragarh-is-in-bad-shape-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पिथौरागढ़ में रोडवेज की हालत खस्ता, समय पर नहीं मिलीं बसें, दीपावली बाद लौट रहे प्रवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: पिथौरागढ़ में रोडवेज की हालत खस्ता, समय पर नहीं मिलीं बसें, दीपावली बाद लौट रहे प्रवासी परेशान
पिथौरागढ़ में रोडवेज की परिवहन व्यवस्था शनिवार को लड़खड़ा गई। बसें समय पर न मिलने से दीपावली के बाद लौट रहे प्रवासी परेशान रहे। बसों की कमी के बीच स्टेशन में यात्रियों की भीड़ को संभालना अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण बना रहा। दिवाली और भैया दूज के बाद पिछले कुछ रोज से प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है, लेकिन बसों की कमी और खटारा बसों का खामियाजा प्रवासियों को भी भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की काफी भीड़ रही, परंतु सुबह 10 बजे देहरादून जाने वाली बस साढ़े 11 बजे तक भी रवाना नहीं हो सकी। इस कारण समय पर स्टेशन पहुंच चुके यात्रियों को काफी इंतजार और असुविधा का सामना करना पड़ा। बताया गया कि ऑनलाइन बुकिंग वाली इस बस में 30 टिकट पहले से बुक थीं। इसके बावजूद बस समय पर रवाना नहीं हो सकी। झूलाघाट-देहरादून बस भी तकनीकी खराबी के कारण वर्कशॉप से समय पर नहीं आ पाई। वर्कशॉप के पास ही चंद्रभागा क्षेत्र में रहने वाले निखिल ने बताया कि उनके भाई को देहरादून जाना है। सीट मिलने की उम्मीद में उन्होंने वर्कशॉप से ही बस पकड़नी चाही, लेकिन बस खराब होने से एक घंटा उन्हें वर्कशॉप में ही इंतजार करना पड़ा। किसी तरह बस ठीक होने पर स्टेशन पहुंची। इस दौरान सीट के लिए यात्रियों में मारामारी रही। वहीं गुरुग्राम जाने वाली यात्रियों को भी बस का काफी इंतजार करना पड़ा। अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर गुरुग्राम जा रहे चंडाक निवासी गिरीश जोशी ने बताया वह साढ़े 10 बजे स्टेशन आ गए थे, लेकिन साढ़े 11 बजे तक बस का पता नहीं है। गिरीश ने कहा कि यह हमेशा की तकलीफ है। पिछली दिवाली पर भी वे अपराह्न दो बजे रवाना हो सके। अमित लोहिया भी अपनी पत्नी के साथ बस के इंतजार में स्टेशन पर परेशान नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।