Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cracked hill on the Adi Kailash route

आदि कैलाश मार्ग पर दरकी पहाड़ी: आठ घंटे यातायात ठप, व्यास घाटी का सड़क संपर्क कटा; यात्री पैदल सफर को मजबूर

Sat, 14 Nov 2026 03:28 PM IST
Heera शालू दताल
शालू दताल Published by: Heera Updated Sat, 14 Nov 2026 03:28 PM IST
सार

बारिश का मौसम बीतने के बाद भी आदि कैलाश मार्ग पर पहाड़ी के दरकने का सिलसिला नहीं थम रहा है। शनिवार को फिर से पहाड़ी दरकने से आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर आठ घंटे यातायात ठप रहा, जिससे व्यास घाटी का सड़क संपर्क तहसील मुख्यालय से घंटों कटा रहा।

विज्ञापन
Cracked hill on the Adi Kailash route
आदि कैलाश मार्ग पर दरकी पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश का मौसम बीतने के बाद भी आदि कैलाश मार्ग पर पहाड़ी के दरकने का सिलसिला नहीं थम रहा है। फिर से पहाड़ी दरकने से आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर शनिवार को आठ घंटे यातायात ठप रहा। इस कारण व्यास घाटी का सड़क संपर्क तहसील मुख्यालय से घंटों कटा रहा। दोनों तरफ फंसे आदि कैलाश यात्रियों के साथ ही ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई यात्रियों और ग्रामीणों को सामान पीठ पर ढोकर पैदल सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर मांगती नाले के पास व्यालधार में शनिवार तड़के करीब पांच बजे पहाड़ी दरक गई। भारी भरकम बोल्डर और मलबा आने से सड़क बंद हो गई। इसके चलते आदि कैलाश यात्री, व्यास घाटी के ग्रामीण तथा अनकों वाहन दोनों ओर फंसे रहे। सड़क खुलने में समय लगने के कारण अनेक ग्रामीणों ने सामान कंधे में रखा और बोल्डरों के बीच जोखिम उठाकर पैदल आवाजाही की। पलटी में वाहन न मिलने पर कई लोगों को पैदल सफर कर गंतव्य को रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन


सड़क बंद होने की सूचना पर बीआरओ के कर्मचारी और थाना पांगला से हेड कांस्टेबल सोबन सिंह बनग्याल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 65 आरसीसी ग्रिफ के कर्मचारियों ने दो जेसीबी लगाकर दोपहर करीब एक बजे बंद सड़क को खोलकर यातायात सुचारु किया। आवाजाही शुरू होने से आदि कैलाश यात्री और ग्रामीण गंतव्य को रवाना हुए और उन्होंने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed