{"_id":"6b088b8f2fda83cd4f0e040e","slug":"students-at-pati-college-received-career-guidance-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-147236-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पाटी कॉलेज में विद्यार्थियों को मिला कॅरिअर मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पाटी कॉलेज में विद्यार्थियों को मिला कॅरिअर मार्गदर्शन
Fri, 27 Nov 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। प्रज्ञान टीएसपीए फाउंडेशन के सहयोग से डिग्री कॉलेज पाटी में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गई।
प्रज्ञान के अध्यक्ष राज शेखर जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया। ताज होटल कॉर्बेट के जनरल मैनेजर निवेदन कुकरेती ने ऑनलाइन संवाद के माध्यम से योग्यता, टीमवर्क और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम निदेशक नरेंद्र सिंह मेहरा ने उन्नति परियोजना की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा जोशी ने किया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार पांडेय और डॉ. गीता कुमारी पांडेय थे।