{"_id":"6ac2616aba798ee3a7054c83","slug":"video-srinagar-preparations-for-ramlila-staging-reach-the-final-stage-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: अंतिम चरण में पहुंची रामलीला मंचन की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: अंतिम चरण में पहुंची रामलीला मंचन की तैयारियां
श्रीनगर में 11 अक्तूबर से होने वाले आदर्श रामलीला समिति के रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रामलीला मैदान में मंच और अन्य व्यवस्थाओं का काम तेजी से चल रहा है। वहीं रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकार भी अपने-अपने पात्रों के अंतिम अभ्यास में जुटे हैं।रामलीला के लिए पुतले तैयार करने वाले कारीगर भी श्रीनगर पहुंच गए हैं। समिति की ओर से इस बार मंचन को खास बनाने के लिए व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए जा रहे हैं। आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि भगवान राम की बारात के लिए इस बार ऋषिकेश के मशहूर बैंड को बुलाया जा रहा है। इससे राम बारात को भव्य रूप देने की तैयारी है।उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान में चल रहा निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं का कार्य भी अंतिम चरण में है। समिति की ओर से मंचन को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।