फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   It will still take time for the normal water supply to be restored.

Pauri News: पानी की सामान्य आपूर्ति में अभी लगेगा समय

Sun, 04 Oct 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 04 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
It will still take time for the normal water supply to be restored.
फोटो
विज्ञापन

एक सप्ताह से क्षतिग्रस्त हैं दो पाइप लाइनें, कम प्रेशर से लोगों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र श्रीनगर में पानी की सामान्य आपूर्ति बहाल होने में अभी समय लग सकता है। 27 सितंबर को दो पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद से शहर में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक समय पानी दिया जा रहा है। कई क्षेत्रों में कम प्रेशर के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

अलकेश्वर घाट रोड, भक्तियाना और कमलेश्वर क्षेत्र में सबसे अधिक परेशानी है। प्रथम और द्वितीय तल पर रहने वाले परिवारों को पानी के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं। जल संस्थान की ओर से शुरुआत में दो दिन में व्यवस्था सामान्य करने की बात कही गई थी लेकिन एक सप्ताह बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता पूजा ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की वेल्डिंग का काम तेजी से चल रहा है। टीम दिन-रात काम कर रही है। प्रयास है कि रविवार से पाइप लाइन में पानी चलाया जाए और सोमवार तक श्रीनगर में आपूर्ति सामान्य कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed