{"_id":"6ac25b15a9d2306ea30373a7","slug":"another-youth-jumped-into-the-ganges-trying-to-save-his-friend-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-127082-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दोस्त को बचाने की कोशिश में कूदा दूसरा युवक भी गंगा में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दोस्त को बचाने की कोशिश में कूदा दूसरा युवक भी गंगा में बहा
Sun, 04 Oct 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
संगम पर पहुंचा था झारखंड से तीर्थयात्रियों का एक दल
तीन दिनों में संगम पर बह चुके हैं तीन युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। संगम पर स्नान के लिए पहुंचे तीर्थयात्रियों के एक दल में से दो युवक गंगा की तेज धारा में बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें सर्च अभियान में जुट गईं। बताया जा रहा है कि पहले एक युवक नदी में बहा। दोस्त को बचाने के लिए वह नदी में कूदा लेकिन तेज धारा में वह भी बह गया। बीते तीन दिनों में संगम तट पर तीन-तीन युवा डूब चुके हैं।
रविवार दोपहर को भागीरथी और अलकनंदा के संगम तट पर झारखंड से तीर्थयात्रियों का एक दल पहुंचा। स्नान के दौरान उनके दो युवा साथी अचानक गंगा की तेज धारा में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान पहले एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। उसे बचाने के लिए उसके साथी ने उसको बचाने की कोशिश की लेकिन दूसरा दोस्त भी गंगा में बह गया। दोनों युवक काफी दूर तक बहते दिखे और आंखों से ओझल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें सर्च अभियान में जुट गईं। थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा के मुताबिक बोकारो, झारखंड के सेक्टर-9 स्टील सिटी निवासी आशुतोष (24) पुत्र अजय और आयुष (24) पुत्र गोपाल अपने दल के साथ देवप्रयाग पहुंचे थे। दोपहर में स्नान के दौरान दोनों युवक संगम तट पर सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई रस्सियों और चेतावनी घेरे को लांघकर आगे निकल गए थे। जल पुलिस के जवानों ने उन्हें बार-बार चेतावनी देकर लौटने को कहा लेकिन उन्होंने चेतावनी को अनसुना कर दिया। इसके बाद यह हादसा हो गया। दोस्त को बचाने के चक्कर में दूसरा युवा भी गहरे पानी में समा गया।