Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar Agitation for compensation intensifies; police remove protesters who were on a hunger strike
{"_id":"6aeafc7181ae80b7ba01cf3d","slug":"video-srinagar-agitation-for-compensation-intensifies-police-remove-protesters-who-were-on-a-hunger-strike-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने उठाया
Renu Saklani
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:05 PM IST
Link Copied
श्रीनगर में अलकनंदा हाइड्रो पावर परियोजना (जीवीके) कंपनी के मुख्य गेट पर मुआवजा भुगतान और अन्य मांगों को लेकर महिलाएं धरना दे रही थीं। पुलिस मंगलवार को उन्हें कोतवाली ले आई। इसके बाद आंदोलनकारी कोतवाली के एसएसआई कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। बुधवार से भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुंवर और आंदोलनकारी सरस्वती देवी भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। सुनीता पांडे, गीता देवी, शंकरलाल, शकुंतला देवी और विमला सिलोड़ी सहित अन्य लोग भी धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए तहसीलदार पहुंचे, लेकिन बातचीत के बाद भी वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस उन्हें जबरन उठाकर मेडिकल के लिए ले गई। कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि आंदोलनकारियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।