Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police removed protesters who were staging a sit-in at the police station; two were sent to jail.

Pauri News: कोतवाली में धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को पुलिस ने उठाया, दो को भेजा जेल

Wed, 04 Nov 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 04 Nov 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Police removed protesters who were staging a sit-in at the police station; two were sent to jail.
फोटो
विज्ञापन

मुआवजे समेत अन्य मांगों के लिए थाने में धरना दे रहे थे परियोजना प्रभावित
महिलाओं और पुलिस के बीच हुई छीनाझपटी, चार महिलाओं को वार्ता के लिए तहसील में रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुआवजा भुगतान एवं अन्य मांगों के लिए कोतवाली थाने में धरने पर बैठे परियोजना प्रभावितों को पुलिस ने बुधवार को जबरन उठा दिया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच छीनाझपटी भी हुई। इनमें से आंदोलन का समर्थन कर रहे संवैधानिक अधिकार मंच के संयोजक दौलत कुंवर व सरस्वती देवी को एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर चार अन्य महिला आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए देर शाम तक तहसील परिसर में ही रोके रखा गया।

बीते मंगलवार को परियोजना कार्यालय के गेट पर धरना दे रहीं आंदोलनकारी महिलाओं को पुलिस उठाकर कोतवाली ले आई थी। विरोध में आंदोलनकारी व दौलत कुंवर तथा सरस्वती देवी पूरी रात भर थाने में ही धरने पर डटे रहे। बुधवार को दौलत कुंवर व सरस्वती देवी ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी। घटनाक्रम के तहत आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे तहसीलदार व कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों को जबरन उठा लिया। पुलिस जब दौलत कुंवर को उठाकर गाड़ी में ले जाने लगी तो महिलाएं भड़क उठीं और पुलिस को रोकने लगीं। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारी महिलाओं के बीच छीनाझपटी भी हुई। पुलिस आखिरकार आंदोलनकारियों को उठाकर मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई जहां से उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दौलत कुंवर और सरस्वती देवी को पौड़ी जेल भेज दिया गया। चार आंदोलनकारी महिलाओं को सुनीता पांडे, सरस्वती, विमला देवी, गीता देवी को देर सांय तक तहसील में ही रखा गया। आंदोलनकारी गीता देवी ने बताया कि पुलिस की ओर से उन्हें वार्ता के लिए तहसील में रोका गया है यदि प्रशासन के साथ वार्ता सफल नहीं होती तो वह भी जेल जाने के लिए तैयार हैं। कहा कि वह 13 दिन से मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन व पांच दिन से क्रमिक अनशन पर थीं लेकिन प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली। दूसरी ओर एसएसआई पंकज तिवारी ने बताया कि एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आंदोलनकारियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed