Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
On the day of Rakshabandhan more than 700 sisters reached the sub-jail in four shifts to meet their imprisoned brothers in haldwani
{"_id":"6a926fcdca095c098303c0c2","slug":"video-on-the-day-of-rakshabandhan-more-than-700-sisters-reached-the-sub-jail-in-four-shifts-to-meet-their-imprisoned-brothers-in-haldwani-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रक्षाबंधन के दिन चार पालियों में कैदी भाइयों से मिलने उप कारागार पहुंचीं 700 से अधिक बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रक्षाबंधन के दिन चार पालियों में कैदी भाइयों से मिलने उप कारागार पहुंचीं 700 से अधिक बहनें
सलाखों के पीछे कैद भाई की कलाई पर रक्षाबंधन के दिन जब बहन ने राखी बांधी तो आंखों में खुशी के साथ दर्द भी छलक आया। रेशम की डोर में बंधा प्यार जैसे कुछ पल के लिए जेल की चहारदीवारी और कैद की पीड़ा को भुला गया। बहनों की जुबां पर भाई की लंबी उम्र के साथ ही उनकी जल्द रिहाई की दुआ भी थी।
रक्षाबंधन पर हल्द्वानी उप कारागार में आम दिनों से अलग माहौल नजर आया। सुबह से ही अलग-अलग क्षेत्रों से बहनें यहां बंद भाइयों से मिलने पहुंचने लगीं। जेल प्रशासन ने त्योहार को देखते हुए मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए और सामान्य दिनों की दो पालियों के बजाय चार पालियों में कैदियों से मुलाकात कराई गई।
हल्द्वानी उप कारागार में महिला और पुरुष मिलाकर कुल 974 कैदी हैं। इनमें 900 से अधिक पुरुष कैदी हैं। रक्षाबंधन के मौके पर बहनों से हुई मुलाकात में किसी की आंखें नम थीं तो किसी के चेहरे पर लंबे समय बाद भाई को देखकर मुस्कान थी।जेल प्रशासन की ओर से कैदियों और उनके परिजनों के लिए मिठाई और राखी की भी व्यवस्था की गई थी।
सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बाद तक बहनों के लिए मुलाकात की व्यवस्था रही। रक्षाबंधन के दिन करीब 700 से अधिक लोग त्योहार मनाने जेल पहुंचे। सामान्य दिनों में दो पालियों में होने वाली मुलाकात को पर्व को देखते हुए चार पालियों में कराया गया ताकि अधिक से अधिक बहनें अपने भाइयों से मिल सकें। - प्रमोद पांडे, जेलर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।