{"_id":"6a46700c1a5c634c800f8e81","slug":"video-mock-drill-on-landslide-at-alma-cottage-eight-injured-rescued-from-debris-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अल्मा कॉटेज में भूस्खलन पर मॉक ड्रिल, मलवे से आठ घायलों का किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अल्मा कॉटेज में भूस्खलन पर मॉक ड्रिल, मलवे से आठ घायलों का किया गया रेस्क्यू
नैनीताल। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने नैनीताल सहित जिले के पांच स्थानों में मॉक ड्रिल आयोजित की। नैनीताल के अल्मा कॉटेज क्षेत्र में भूस्खलन की काल्पनिक घटना के आधार पर विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आपदा के दौरान समन्वय और संसाधनों की तैयारियों का परीक्षण किया।
मॉक ड्रिल के तहत सुबह नौ बजे जिला आपदा परिचालन केंद्र को अल्मा कॉटेज में भूस्खलन होने और कई लोगों के मलवे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, पेयजल विभाग सहित विभिन्न विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। अभियान में 14 युवा कैडेट व आर्मी यूनिट ने भी भाग लिया।
रेस्क्यू टीमों ने सैटेलाइट फोन, फोल्डिंग स्ट्रेचर, हार्ड बोर्ड, रस्सियां, हेलमेट, हार्नेस, जुमार, कैरेबिनार, वुड कटर, आयरन कटर, फावड़े, गैंठी, डेकॉन लाइट, प्राथमिक उपचार किट, बीए सेट व बड़ी और छोटी एंबुलेंस सहित विभिन्न आधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया।
मॉक ड्रिल के दौरान मलवे में दबे आठ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का आकलन करना था।
एसडीएम नवाजिश खालिक ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय सभी विभागों की तैयारियों और आपसी समन्वय को परखना है, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तेजी और प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें। इस दौरान तहसीलदार अक्षय भट्ट, ईओ रोहिताश शर्मा, सीओ अंजना नेगी, एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. प्रशांत ओली व अन्य लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।