Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cost of Jamrani Dam project rises to 5,022 crore; budget increased due to design changes

हल्द्वानी: जमरानी बांध परियोजना की लागत बढ़कर 5022 करोड़ पहुंची, डिजाइन बदलाव से बढ़ा बजट

Sun, 29 Nov 2026 12:09 PM IST
गायत्री जोशी कैलाश पाठक
कैलाश पाठक Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 29 Nov 2026 12:09 PM IST
सार

जमरानी बांध परियोजना की कुल लागत बढ़कर 5022 करोड़ रुपये हो गई है। डिजाइन में बदलाव और जनसुविधाओं से जुड़े नए प्रावधानों के चलते बजट बढ़ा है। संशोधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, अब स्वीकृति का इंतजार है।

विज्ञापन
Cost of Jamrani Dam project rises to 5,022 crore; budget increased due to design changes
जमरानी बांध।

विस्तार

सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जमरानी बांध परियोजना की कुल लागत अब 5022 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें वर्ष 1975 में खर्च किया गया 130 करोड़ रुपये भी शामिल है। 130 करोड़ को घटाने के बाद परियोजना पर अब नए सिरे से 4892 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। परियोजना की लागत बढ़ने का सबसे बड़ा कारण साइड पेसिफिक डिजाइन परिवर्तन (पैसिफिक डिजाइन चेंज) है।

विज्ञापन

उपमहाप्रबंधक जमरानी परियोजना इकाई बीबी पांडेय ने बताया कि डिजाइन बदलते ही खोदाई, कंक्रीट और सरिया की मात्रा में बेतहाशा वृद्धि हो गई, जिससे बजट सीधे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग पर कई नए प्रावधान किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव नहर कवरिंग में हुआ है। पहले कवरिंग सिर्फ तीन किमी थी, अब वह बढ़कर 17 किमी हो गई है। इसके अलावा एक्सेलेरेशन कॉस्ट, पब्लिक डिमांड और जनसुविधाओं से जुड़े कामों को भी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

पांडेय ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर व्यय वित्त समिति की बैठक हुई। ईएफसी के बाद संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब शासन से स्वीकृति मिलने पर ही आगे का निर्णय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जमरानी बांध परियोजना से हल्द्वानी निगम समेत 76 गांवों की पेयजल व्यवस्था के अलावा भाबर, तराई और उत्तर प्रदेश के बरेली और रामपुर जिलों की सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed