Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicle goes out of control and falls into a gorge near Swala-Dhaun; one dead, four injured

चंपावत: स्वाला-धौन के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, एक की मौत; चार घायल

Sun, 29 Nov 2026 11:19 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 29 Nov 2026 11:19 AM IST
सार

चंपावत जिले के स्वाला-धौन के पास रविवार तड़के कैंची धाम जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Vehicle goes out of control and falls into a gorge near Swala-Dhaun; one dead, four injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

चंपावत जिले में रविवार तड़के स्वाला-धौन के पास कैंची धाम जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से युवक का शव बरामद किया।

विज्ञापन

चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत ने बताया कि यूपी 32 एमसी 7924 नंबर के वाहन में सवार सभी लोग कैंची धाम जा रहे थे। गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाने के कारण वे चंपावत की ओर पहुंच गए। रविवार सुबह करीब चार बजे स्वाला-धौन के पास चालक को झपकी आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

विज्ञापन

हादसे में गोंडा जिले के इंद्र आवास कॉलोनी नगर कोतवाली निवासी आशीष श्रीवास्तव (37) पुत्र इंद्र बहादुर श्रीवास्तव, केशवपुर पहाड़वा निवासी विकास गिरी (26) पुत्र शिव बिहारी गिरी, छितनापुर निवासी अमित शुक्ला (32) पुत्र कमल चंद्र शुक्ला और इमलिया गुरदयाल नवीन गल्ला मंडी निवासी अंशुमान कुशवाह (28) पुत्र मदन सिंह कुशवाह घायल हो गए। वहीं, इमलिया गुरदयाल नवीन गल्ला मंडी निवासी अजीत सिंह कुशवाह (27) पुत्र आनंद जी कुशवाह वाहन से छिटककर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खाई में तलाश और रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद अजीत को मृत अवस्था में बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed