{"_id":"6aad1d48cc69730aeb0d6c13","slug":"video-devotees-danced-with-joy-during-the-naiganesh-mahotsav-procession-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: गणेश महोत्सव की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: गणेश महोत्सव की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु
गायत्री जोशी
Updated Fri, 18 Sep 2026 04:45 PM IST
Link Copied
नैनीताल शहर के तल्लीताल बाजार एवं मल्लीताल में पालिका के समीप स्थित पार्क में इन दिनों गणेश महोत्सव के तहत धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को तल्लीताल बाजार में विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।। जिसमें श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए भजन गाते हुए चल रहे थे।मुख्य आयोजक पूर्व पालिका सभासद किरन साह-मनोज साह की ओर से बतौर यजमान पूजा आदि के बाद शोभायात्रा की शुरुआत हुई। पूजन कार्य पंडित बसंत बल्लभ तिवारी ने करवाए। शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए पिछाड़ी बाजार, नया बाजार गईं। वहां से तल्लीताल डांठ से फांसी गधेरा पहुंची। ठंडी सड़क से लगी झील में मूर्ति को विसर्जित किया गया। इसमें पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल, मारुति साह, पवन साह, बिहारी लाल साह, अमनदीप सिंह आनंद, सुमित पंत, मयंक साह, भय्यू सती, दीपक साह, विजय कुमार, विक्की लांबा, ममता रावत, शोभा तिवारी, मुच्चू साह, चंद्रा पंत, भावना रावत, भगवती शर्मा आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।