फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Dream of homes for the needy to be realized 1647 houses approved under PM Awas

उत्तराखंड: पूरा होगा जरूरतमंदों के अपने आशियाने का सपना, पीएम आवास के तहत 1647 आवासों को मिली मंजूरी

Fri, 18 Sep 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 18 Sep 2026 05:00 AM IST
सार

इस बार जहां शहरी विकास विभाग ने जिलाधिकारी की निगरानी में जिला स्तरीय समिति के माध्यम से ही प्रस्ताव लेने का नियम बनाया है तो वहीं केंद्र ने भी जियो टैगिंग अनिवार्य कर दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Dream of homes for the needy to be realized 1647 houses approved under PM Awas
पीएम आवास योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में निर्बल आय वर्ग के 1647 और जरूरतमंदों के अपने आशियानों का सपना जल्द पूरा होगा। पीएम आवास 2.0 (शहरी) के तहत उत्तराखंड को 1647 नए आवासों की सौगात मिली है। जल्द ही इसका बजट जारी हो जाएगा।

विज्ञापन


पीएम आवास 2.0 के तहत प्रदेशभर से विभिन्न निकायों से प्रस्ताव आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार जहां शहरी विकास विभाग ने जिलाधिकारी की निगरानी में जिला स्तरीय समिति के माध्यम से ही प्रस्ताव लेने का नियम बनाया है तो वहीं केंद्र ने भी जियो टैगिंग अनिवार्य कर दी है।
विज्ञापन


लिहाजा, सख्त नियमों के बीच ही पीएम आवास 2.0 के प्रस्ताव आ रहे हैं। इसके तहत आवास बनाने के लिए केंद्र से 2.25 लाख रुपये और राज्य से 50 हजार रुपये मिलाकर कुल 2.75 लाख रुपये मिलते हैं। पहली किस्त 20 हजार रुपये, दूसरी 90 हजार, तीसरी 1.10 लाख रुपये और चौथी 55,000 रुपये की मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिलों के नगर निकायों में पीएम आवास 2.0 क तहत 1647 आवास मंजूर हुए हैं। सचिव शहरी विकास नितेश झा ने बताया कि बाकी जो भी प्रस्ताव आ रहे हैं, उसी अनुसार आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इससे पहले 2332 आवास मंजूर होने के बाद बजट भी मिल चुका है। नए आवासों के लिए जल्द ही बजट आ जाएगा।

पीएम मोदी बर्थडे: 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ से बने घाट का किया लोकार्पण

किस निकाय में कितने आवास हुए मंजूर

नगर पालिका चमोली-गोपेश्वर- 28
नगर पालिका गौचर- 63
नगर पालिका कर्णप्रयाग- 10
नगर पंचायत नंदानगर- 31
नगर पंचायत नंदप्रयाग- 10
नगर पंचायत पोखरी- 39
नगर पंचायत थराली- 30
नगर पंचायत ढंडेरा- 35
नगर पंचायत इमलीखेड़ा- 90
नगर पालिका लक्सर- 161
नगर पंचायत रामपुर- 53
नगर निगम रुड़की- 10
नगर पंचायत सुलतानपुर-आदमपुर- 60
नगर पालिका भीमताल- 77
नगर पालिका भवाली- 31
नगर निगम हल्द्वानी- 182
नगर पालिका कालाढूंगी- 24
नगर पंचायत चमियाला- 24
नगर पंचायत गजा- 11
नगर पालिका गदरपुर- 36
नगर पंचायत गूलरभोज- 82
नगर पालिका जसपुर- 29
नगर निगम काशीपुर- 270
नगर पालिका खटीमा- 47
नगर पंचायत लालपुर- 10
नगर पंचायत महुआडाबरा- 28
नगर पालिका महुआखेड़ागंज- 84
नगर पंचायत नानकमत्ता- 16
नगर पालिका सितारगंज- 55
नगर पंचायत सुलतानपुर- 21

पुरानी योजना के आवास 30 सितंबर तक करने हैं पूरे
पीएम आवास योजना 1.0 के तहत प्रदेश में करीब 350 आवास बचे हुए हैं। केंद्र ने इन्हें पूरा करने के लिए 30 सितंबर तक की तिथि तय की है। शहरी विकास विभाग ने सभी निकायों में समय से इनका निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed