{"_id":"6a9abd93e0ed8005220ca660","slug":"video-aadhaar-seva-kendra-launched-in-kotdwar-no-need-to-travel-to-other-cities-anymore-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब नहीं लगानी होगी दूसरे शहरों की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब नहीं लगानी होगी दूसरे शहरों की दौड़
कोटद्वार। आधार संबंधी काम के लिए अब कोटद्वार और आसपास के लोगों को देहरादून समेत दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सिम्भलचौड़ में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से आधार सेवा केंद्र शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने केंद्र का शुभारंभ किया।
केंद्र में आधार नामांकन, जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक पहचान के अद्यतन समेत विभिन्न जरूरी सेवाएं उपलब्ध होंगी। केंद्र सप्ताह के सातों दिन निर्धारित अवकाश को छोड़कर संचालित होगा। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष एवं सुगम सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है।
शुभारंभ के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं अपने आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट कराया। उन्होंने फोटो, अंगुलियों के निशान और आंखों की पुतली की पहचान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने लोगों से आधार संबंधी जरूरी अपडेट समय पर कराने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने को कहा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में पांच से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए यह सुविधा निशुल्क है। समय पर आधार अपडेट होने से बच्चों को स्कूल, छात्रवृत्ति समेत अन्य जरूरी दस्तावेजी कार्यों में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आधार सेवा केंद्र क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही जरूरत पूरी करेगा। केंद्र शुरू होने से लोगों के समय और आवागमन दोनों की बचत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।