{"_id":"6a9c0864faa02a21050744a0","slug":"devbhoomi-khel-chetna-yatra-flagged-off-message-of-environmental-conservation-conveyed-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126282-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: देवभूमि खेल चेतना यात्रा शुरू, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: देवभूमि खेल चेतना यात्रा शुरू, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Sat, 05 Sep 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। खेल जगत फाउंडेशन उत्तराखंड की ओर से खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित द्वितीय देवभूमि खेल चेतना यात्रा के गढ़वाल मंडल के द्वितीय चरण का शनिवार को शुभारंभ हुआ। सिद्धबली मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने यात्रा का शुभारंभ किया। स्टेडियम प्रभारी श्याम सिंह डांगी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
बारिश के बावजूद यात्रा में सैकड़ों खिलाड़ियों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा स्टेडियम से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। खेल जगत फाउंडेशन की ओर से प्रतिभागी युवा खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद देवभूमि खेल चेतना यात्रा को पौड़ी गढ़वाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर रतन गुप्ता, शरद गुप्ता, पारस भारद्वाज, यश गुप्ता, कोच विक्रम सिंह नेगी, मान सिंह थापा, तेजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, राहुल यादव, शिवा चौधरी, हेमंत राठी, अमित कुमार, श्रवण सिंह, आशीष भट्ट, गब्बर सिंह और सूरज सिंह नेगी मौजूद रहे। संवाद