फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   High-performing teachers felicitated.

Kotdwar News: बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक किए गए सम्मानित

Sat, 05 Sep 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 05 Sep 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
High-performing teachers felicitated.
कोटद्वार। नगर क्षेत्र में शिक्षक दिवस पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम प्रेक्षागृह में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान समिति के कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया। उन्होंने कहा कि यदि शताब्दियों आगे का सोचना है तो बच्चों को शिक्षित करना होगा। शिक्षक बच्चों के आदर्श होते हैं और उनके व्यक्तित्व पर शिक्षकों की बातों का गहरा प्रभाव पड़ता है।
इस दौरान प्रो. डीएस नेगी, दर्शन सिंह रावत और डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी समेत कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। एमकेवीएन एजुकेशन ग्रुप और पीएम श्री जीजीआईसी कोटद्वार को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

निंबूचौड़ में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की ओर से आयोजित समारोह में 154 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विष्णु सिंह रावत सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित समारोह में 205 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्था की संयोजिका रंजना रावत, अपर शिक्षा निदेशक बृजमोहन सिंह रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त दौलत सिंह गुसाईं सहित राज्य पुरस्कार और अन्य सम्मान प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी, सीमा रावत, मधु जोशी, नीलम नेगी, डॉ. केएस नेगी, वीना रावत और प्रतिभा गुप्ता को प्रशस्तिपत्र व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। रतनपुर में गेप्स संस्था ने पूर्व शिक्षक धीरज सिंह रावत को मां शारदा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed